जैसलमेर

JAISALMER NEWS जैसलमेर में घायलावस्था में मिला यह दुर्लभ पक्षी, बचाने के यह हुए प्रयास

घायल अवस्था मे मिला बाज
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 10:01 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

जैसलमेर. लाठी क्षेत्र के खेतोलाई गांव में गुरुवार को एक घायल अवस्था में बाज मिला, जिसका विभाग की ओर से उपचार करवाकर रेस्क्यू सेंटर में भिजवाया गया।
लाठी वन विभाग के रेंजर प्रकाश सिंह जुगतावत ने बताया कि खेतोलाई गांव में बुधवार दोपहर एक घायलावस्था बाज मिला, जिसकी पंखुडिय़ां टूटी हुई थी तथा उडऩे में असमर्थ था। सूचना मिलने पर अखिल भारतीय विश्नोई सभा के तहसील संयोजक राधेश्याम पैमाने मौके पर पहुंचें तथा घायल बाज को अपने कब्जे में लिया तथा अपने घर लाकर उसका उपचार कियाघर लाकर उपचार करने के बाद इसकी सूचना लाठी वन विभाग के रेंजर जुगतावत को दी, जिस पर उन्होंने लाठी वन विभाग से बागे खान व हनीफ खा को मौके पर भेजा तथा बाज को लाठी रेस्क्यू सेंटर लाया गया जहां उसका उपचार जारी है।

Published on: