जैसलमेर

 ईद -उल-अजहा आज, ईदगाहों में होगी सामूहिक नमाज

सीमावर्ती जैसलमेर जिले में शनिवार को मुस्लिम समुदाय की ओर से ईद-उल-अजहा पर्व मनाया जाएगा।

less than 1 minute read
Jun 06, 2025

सीमावर्ती जैसलमेर जिले में शनिवार को मुस्लिम समुदाय की ओर से ईद-उल-अजहा पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर जैसलमेर शहर सहित जिले भर में ईदगाहों पर सुबह के समय मुस्लिम सामूहिक नमाज अदा करेंगे और देश में अमन व शांति की दुआ मांगी जाएगी। शहर काजी मौलाना बैग मोहम्मद कादरी ने बताया कि शनिवार को ईद-उल-अजहा के अवसर पर सुबह 8.30 बजे डेडानसर मार्ग स्थित बड़ी ईदगाह में नमाज पढ़ाई जाएगी। उन्होंने समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे घर से ही वजु बना कर समय पर ईदगाह स्थल पर पहुंच कर ईद की नमाज अदा कर भारत की हिफाजत व विश्व शांति की दुआ करें। इसी तरह शहर के बेरा रोड ईदगाह में सुबह 8:15 बजे ईद की नमाज अदा होगी। यह जानकारी कदीमी ईदगाह कमेटी के सचिव अब्दुल कयूम ने दी। ईदगाह की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई का कार्य पूरा कर लिया गया है। नमाज के बाद देश की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की जाएगी।

बाजारों में उमड़े लोग

स्वर्णनगरी में ईद-उल-अजहा से एक दिन पहले शुक्रवार को सभी बाजारों में भारी भीड़ नजर आई। शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी तादाद में महिलाएं, पुरुष व बच्चे अपनी जरूरत व पसंद का सामान लेने बाजारों में उमड़ आए। उन्होंने खाने-पीने के सामान के साथ मुख्यत: कपड़े, इत्र, जूते-चप्पल, मिठाइयां, फल आदि के साथ अन्य सामान की खरीद की। इसके चलते ग्रामीण बस स्टेंड बाजार से लेकर हनुमान चौराहा, गांधी चौक, कचहरी मार्ग, सदर बाजार, पंसारी बाजार, आसनी पथ, गुलासतला व मदरसा मार्ग स्थित दुकानों आदि पर अच्छी ग्राहकी हुई।

Published on:
06 Jun 2025 09:00 pm
Also Read
View All
राजस्थान की खड़ीन-बेरियों में छिपा है जल संकट का असली समाधान, पालीवाल ब्राह्मणों की तकनीक से लहलहाती हैं फसलें और बुझती है प्यास

जैसलमेर में 6-8 मार्च को चादर महोत्सव, मोहन भागवत करेंगे शुभारंभ, 7 मार्च को 1.08 करोड़ श्रद्धालुओं का सामूहिक दादागुरु इकतीसा पाठ

Jaisalmer Holi 2026: सोनार दुर्ग में जब गूंजता है ‘बादशाही बरकरार’, आखिर एक ब्राह्मण को क्यों बनाया जाता है ‘बादशाह’?

चंग थे कभी होली की शान..नहीं रहे अब कद्रदान: कारीगरों के हाथ थमे, सीमित समूहों व मोहल्लों में ही सिमटा

होली मनाने घर आना था…दुबई में रुके आशीष: मिसाइल हमलों के बाद बंद है एयरस्पेस – परिवारजन निरंतर सम्पर्क में

अगली खबर