1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली मनाने घर आना था…दुबई में रुके आशीष: मिसाइल हमलों के बाद बंद है एयरस्पेस – परिवारजन निरंतर सम्पर्क में

मध्य-पूर्व के देशों में छिड़ी जंग के कारण हालात बिगड़े हुए हैं और एयरस्पेस बंद होने का असर देश के सीमावर्ती जैसलमेर पर भी दिख रहा है। कई भारतीय दुबई में फंसे हुए हैं। उनमें जैसलमेर निवासी और दुबई में रहने वाले आशीष व्यास शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मध्य-पूर्व के देशों में छिड़ी जंग के कारण हालात बिगड़े हुए हैं और एयरस्पेस बंद होने का असर देश के सीमावर्ती जैसलमेर पर भी दिख रहा है। कई भारतीय दुबई में फंसे हुए हैं। उनमें जैसलमेर निवासी और दुबई में रहने वाले आशीष व्यास शामिल हैं। पेशे से इंजीनियर आशीष व्यास दुबई एयरपोर्ट में ही कार्यरत हैं और वे पत्नी व दो बच्चों के साथ शारजाह में रहते हैं। उन्हें गत शुक्रवार को दुबई से भारत के लिए फ्लाइट पकडऩी थी और इसके लिए उन्होंने कम्पनी से 10 दिन की छुट्टी भी पूर्व में ले रखी थी। दरअसल, उन्हें होली मनाने परिवारजनों के पास जैसलमेर आना था लेकिन शुक्रवार को ईरान की तरफ से दुबई में मिसाइल हमला किए जाने के बाद दुबई से अचानक एयरस्पेस बंद कर दिया गया।

आशीष के पिता और भाजपा नेता सुशील व्यास ने बताया कि जिस तरह का तनाव हम सभी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जैसलमेर में झेला था, कुछ उसी तरह के हालात दुबई आदि में हैं। आशीष के बड़े भाई अभिषेक व्यास ने बताया कि उन्हें शनिवार को एयरपोर्ट ड्यूटी पर बुलाया गया था लेकिन वहां सुबह मिसाइल हमला होने के बाद सभी कार्मिकों को उनके निवास के लिए भेज दिया गया।

अभिषेक ने बताया कि परिवार के सभी लोग आशीष का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द से जल्द हालात सामान्य हो ताकि जैसलमेर का युवा अपने पत्नी-बच्चों सहित यहां आकर होली का त्योहार अन्य परिवारजनों के साथ मना सके। अभिषेक ने शनिवार शाम को बताया कि कुछ देर पहले भी उनकी भाई से बात हुई थी। उन्होंने बताया कि दुबई में फिलहाल हालात सामान्य हैं और वे बेसब्री से जैसलमेर आने की सुविधा मिलने का इंतजार कर रहे हैं।