जैसलमेर

rajasthan election 2018- ‘दूरस्थ व सीमा से सटे मतदान केन्दों पर माइक्रो ऑब्जर्वर लगाने की जरूरत’

विधानसभा चुनाव-2018-चुनाव पर्यवेक्षक घोष व श्रीनिवासुलु ने की निर्वाचन व्यवस्थाओं की समीक्षा
2 min read
Nov 22, 2018
jaisalmer
rajasthan election 2108- ‘दूरस्थ व सीमा से सटे मतदान केन्दों पर माइक्रो ऑब्जर्वर लगाने की जरूरत’

जैसलमेर. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक अमित कुमार घोष व के. श्रीनिवासुलु तथा पुलिस पर्यवेक्षक ज्योति प्रियासिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी ओम कसेरा एवं जिला पुलिस अधीक्षक जगदीषचन्द्र शर्मा के साथ बैठक ली। इस दौरान जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए की गई सभी चुनाव व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ ही आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए की गई कार्यवाही के बारे में विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस मौके पर सामान्य पर्यवेक्षक घोष एवं निवासुल ने जिले के चुनाव प्लान, संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं, निर्वाचन व्यय की रोकथाम के लिए विभिन्न स्तरों पर की गई व्यवस्थाओं व पेड न्यूज मॉनीटरिंग के लिए की गई व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी कसेरा से विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ डिजीटल कैमरा लगाने की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने दूरस्थ व सीमा क्षेत्र से सटे मतदान केन्दों पर भी माइक्रो ऑब्जर्वर लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने बैठक में विशेष रुप से मतदाताओं को प्रलोभन देकर मतदान करने के लिए कोई प्रभावित नहीं करें, इस पर कड़ी निगरानी रखने की सख्त हिदायत दी। इस मौके पर उन्होंने चुनावी व्यय से जुड़े फ्लाइंग स्कॉड, एमएसटी, वीएसटी, वीवीटी एवं अन्य अधिकारियों को विधानसभा चुनाव के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा की जाने वाली प्रत्येक गतिविधि की प्रभावी मॉनेटरिंग करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को व्यय की मॉनेटरिंग में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान सभी प्रकोष्ठों से जुड़े सभी अधिकारियों का एक व्हाट्स एप गु्रप बना लिया जाए, ताकि सूचनाओं का तीव्रता से सम्प्रेषण हो सकें एवं निर्वाचन संबंधी सूचनाओं से अद्यतन भी रहा जा सकें। पुलिस पर्यवेक्षक ज्योति प्रियासिंह ने पुलिस मोबाइल पार्टियों की व्यवस्था के बारे में भी जिला पुलिस अधीक्षक से विचार विमर्श किया और जिन क्षेत्रों में संचार के साधन उपलब्ध नहीं हैं, वहां पर पुलिस विभाग द्वारा वॉयरलेस सेट के माध्यम से की जाने वाली संचार व्यवस्था की स्थिति के बारे में भी चर्चा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ओम कसेरा ने बैठक के दौरान सामान्य पर्यवेक्षकों को जिला चुनाव प्लान की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक जगदीषचन्द्र शर्मा ने बैठक में बताया कि मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े पुख्ता प्रबंध की व्यवस्था की जा रही है।

Updated on:
22 Nov 2018 05:24 pm
Published on:
22 Nov 2018 05:09 pm