जैसलमेर

JAISALMER NEWS- जमा राशि नहीं लौटाने पर निवेशकों ने इस सोसायटी के विरुद्ध उठाया यह बड़ा कदम

साई कृपा के खिलाफ ग्यारह निवेशकों ने एफआईआर दर्ज करवाई
less than 1 minute read
Jaisalmer patrika
Patrika news

कोतवाली पहुंचे कई निवेशक और एजेंट
जैसलमेर. साई कृपा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के खिलाफ शाम बड़ी तादाद में निवेशकों ने एकजुट होकर पुलिस की शरण ली। हनुमान चौराहा पर एकत्रित होकर निवेशक और कुछ एजेंट पुलिस कोतवाली पहुंचे और थानाधिकारी देरावर सिंह से मिलकर मामला दर्ज करवाने की मांग की।कोतवाली पहुंचे निवेशकों में कई महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल थे। उन्होंने पुलिस से प्रभावी कार्रवाई कर आरोपितों के खिलाफकानूनी कार्रवाई तथा सोसायटी में फंसा उनका पैसा दिलवाने की मांग की।
दर्ज किए मामले, करेंगे कार्रवाई
पुलिस कोतवाली में 11 निवेशकों ने साई कृपा के खिलाफअलग-अलग मामले दर्ज करवाए हैं। इससे पहले दो मामले कोतवाली में संयुक्त रूप से दर्ज करवाए गए थे। पुलिस इस संबंध में जांच करते हुए प्रभावी ढंग से जरूरी कार्रवाई करेगी।
-देरावर सिंह, कोतवाल, पुलिस कोतवाली जैसलमेर

Updated on:
08 May 2018 10:38 pm
Published on:
09 May 2018 07:35 am