जैसलमेर

भारतीय इतिहास में काला अध्याय है आपातकाल: कटारा

-नई पीढ़ी को इसके दुष्परिणामों से करवा रहे अवगत

2 min read
Jun 26, 2021
भारतीय इतिहास में काला अध्याय है आपातकाल: कटारा


जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने कहा कि आज से 46 वर्ष पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से देश पर थोपा गया आपातकाल भारतीय राजनीतिक इतिहास में काला अध्याय है। कांग्रेस आज लोकतंत्र की दुहाई देती है लेकिन उसी की सरकार ने 1975 में असंवैधानिक ढंग से आपातकाल लगाकर देश के नागरिकों के मूल अधिकार छीन लिए थे और तमाम विपक्षी नेताओं के साथ 11 लाख लोगों को जेलों में ठुंस दिया था। नई पीढ़ी को आपातकाल की हकीकत से रु-ब-रु करवाने के लिए भाजपा प्रदेश भर में कार्यक्रम कर रही है। जैसलमेर प्रवास पर आए कटारा ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता आज लोकतंत्र पर खतरे की बात करते हैं, उन्हें ऐसी बात करने का कोई अधिकार नहीं है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा और पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
मोदी ने बहाई विकास की गंगा
इस अवसर पर कटारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल में सात साल का कार्यकाल पूरा किया है। इन वर्षों में प्रधानमंत्री ने देश के रुके हुए विकास की गंगा को आम आदमी तक पहुंचाया। करोड़ों लोगों के खाते खोले गए। प्रधानमंत्री आवास से लेकर तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे संबंधित व्यक्ति को दिलाया। घर.घर शौचालय बनवाए, गांवों-ढाणियों तक बिजली पहुंचाई। यह सब कार्य पहले भी हो सकते थे लेकिन कांग्रेस ने देश के विकास को ठप कर रखा था। उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने की भी याद दिलाई तथा कहा कि आज देश की सीमाएं और देश सुरक्षित है। देश की जनता प्रधानमंत्री से पूर्णतया संतुष्ट है। उन्होंने राजस्थान कांग्रेस में गहलोत और पायलट गुट की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश को कोई सौगात तो नहीं दी केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रहे हैं। कांग्रेस वेंटिलेटर पर है। शायद जिस दिन मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा, उसी दिन राजनीतिक विस्फोट हो सकता है। उन्होंने भाजपा में किसी तरह के अंदरूनी टकराव से इनकार किया।

Published on:
26 Jun 2021 09:09 pm
Also Read
View All