जैसलमेर

परिवहन कार्यालय के आगे खड़े वाहन में शराब की खाली बोतलों का ढेर

- दिनभर बना रहा चर्चा का विषय

less than 1 minute read
May 29, 2021
परिवहन कार्यालय के आगे खड़े वाहन में शराब की खाली बोतलों का ढेर

पोकरण. कस्बे के जैसलमेर रोड पर आरटीडीसी मिड-वे के सामने स्थित परिवहन निरीक्षक कार्यालय के आगे खड़े एक वाहन में खाली शराब की बोतलों के ढेर शुक्रवार को दिनभर चर्चा का विषय बने रहे। गौरतलब हैै कि कुछ वर्ष पूर्व पोकरण में परिवहन विभाग का निरीक्षक कार्यालय शुरू किया गया था। हालांकि यह कार्यालय कभी कभार ही खुलता है, लेकिन पूर्व में जब्त किए गए कुछ वाहन कार्यालय के आगे ही खड़े है। कार्यालय परिसर के बरामदे में एक चारपाई व कूलर भी पड़ा है। शुक्रवार को कार्यालय के आगे खड़ी एक पिकअप गाड़ी में बड़ी संख्या में शराब की खाली बोतलें पड़ी होने की सूचना मिली। जिसके फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। गत कुछ दिनों से कार्यालय बंद होने के बावजूद शराब की खाली बोतलों के ढेर सूने कार्यालय में पार्टियों की तरफ इशारा कर रहे है।
करवाई जाएगी जांच
पोकरण के परिवहन निरीक्षक कार्यालय के आगे वाहन में खाली शराब की बोतलें भरी होने की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच करवाई जाएगी।
- टीकूराम पूनड़, जिला परिवहन अधिकारी, जैसलमेर

Published on:
29 May 2021 08:42 pm
Also Read
View All