जैसलमेर

कार्यकारिणी का किया विस्तार, सौंपी जिम्मेवारियां

- पदाधिकारियों का किया स्वागत

less than 1 minute read
Jul 15, 2021
कार्यकारिणी का किया विस्तार, सौंपी जिम्मेवारियां

जैैसलमेर/पोकरण. भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बुधवार को कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सुपुर्द की है। साथ ही जिला भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार ने बताया कि ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा की अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सुपुर्द करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में सुशीलकुमार सोनी, कोजराजसिंह, भगवानाराम सुथार, लालदान चारण, जीवराज ओड, सुंदरलाल दर्जी को उपाध्यक्ष, सोहनराम चौधरी, अमृतलाल सुथार को महामंत्री, बजरंगलाल सुथार, रविन्द्रकुमार विश्रोई, मुरलीमनोहर माली, रघुवीर सोनी, देऊखां मंगणियार, महेन्द्रपुरी गोस्वामी को मंत्री, गोपालसिंह महेचा को कोषाध्यक्ष, सुरताराम प्रजापत को जिला कार्यालय मंत्री, द्वारकाराम दर्जी को आईटी सैल व मोतीलाल तंवर को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिला भाजपा कार्यालय में मालाएं पहनाकर व मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें बधाई दी गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, महामंत्री सुशीलकुमार व्यास सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Published on:
15 Jul 2021 03:15 pm
Also Read
View All