बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से आगामी दिनों शुरू होने वाले ***** मेले में श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा का प्रबंध किया जा रहा है।
जैसलमेर/रामदेवरा. बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से आगामी दिनों शुरू होने वाले भाद वा मेले में श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा का प्रबंध किया जा रहा है। भीषण गर्मी व उमस में कतार में खड़े लोगों के लिए एयर कूलिंग प्लांट सिस्टम समाधि परिसर के पास लगाया जाएगा। बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से इस बार शुरू होने वाले अंतरप्रांतीय बाबा रामदेव भाद वा मेले में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी व उमस से बचाने के लिए मंदिर परिसर के आस-पास बने जिग जैग कतार के आसपास व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर एयर कूलिंग प्लांट सिस्टम लगवाया जा रहा है, ताकि एक साथ हजारों लोगों को ठंडी कूलर की हवा मिल सके। इसके लिए दिल्ली व उसके आसपास से प्रशिक्षित कारीगरों को बुलाया गया है । वे इन दिनों मंदिर परिसर के अंदर उसके आसपास एयर कूलिंग प्लांट सिस्टम लगाने की कवायद कर रहे हैं। एयर कूलिंग प्लांट सिस्टम लगाने में अनुमानित करीब 50 लाख से अधिक का खर्चा आने का अनुमान है । श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर एयर कूलिंग प्लांट लगाए जाएंगे।
शीघ्र शुरू होगा कूलिंग सिस्टम
समाधि समिति ने इस बार सर्व सम्मति से समाधि परिसर के आस पास एयर कूलिंग प्लांट सिस्टम लगाने का फैसला किया है इसके लिए 10 से अधिक कारीगर इन दिनों दिन रात कार्य कर रहे हैं। आगामी 25 दिनों में यह सिस्टम अपना काम करना शुरू कर देगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार ठंडी हवा उपलब्ध रहेगी । इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समाधि समिति अन्य सुविधाएं विकसित करवाई जाएगी। इसके लिए प्रयास जारी है।
-राव भोम सिंह तंवर, अध्य्क्ष बाबा रामदेव समाधि, समिति रामदेवरा
शिक्षक संघ के चुनाव कल
पोकरण. राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के तहसील शाखा पोकरण के चुनाव रविवार को करवाए जाएंगे। संघ के प्रवक्ता फूलचंद ने बताया कि जिला कार्यकारिणी की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार पोकरण शाखा के चुनाव चुनाव अधिकारी पहलादराम पंवार व पर्यवेक्षक शेराराम पूनड की देखरेख मे स्थानीय मेघवाल समाज न्याति नोहरे मे रविवार को दोपहर साढ़े बारह बजे चुनाव होंगे।