जैसलमेर

देवीकोट में नेत्र जांच शिविर कल

देवीकोट में नेत्र जांच शिविर कल

less than 1 minute read
Oct 01, 2021
देवीकोट में नेत्र जांच शिविर कल

जैसलमेर. जन सेवा समिति जैसलमेर एवं लॉयन्स क्लब जैसलमेर के तत्वावधान में 2 अक्टूबर शनिवार को श्यामलाल गहलोत नेत्र जांच केन्द्र देवीकोट मे नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रवक्ता अमृत भूतड़ा ने बताया कि हर शनिवार को देवीकोट गांव में स्थानीय आदर्श छात्रावास, लॉयंस क्लब भवन में नेत्र चिकित्सक की ओर से आंखों की बीमारियों की जांच कर उपचार प्रदान किया जाएगा। शिविर प्रभारी माधवप्रकाश तिवारी ने बताया कि हर शनिवार को आंखों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों जैसे-आंख लाल होना, आंखों में खुजली आना, कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, काला पानी, नासूर आदि की जांच जापानी मशीन से करके चश्मे के नम्बर दिए जाएंगे। समाजसेवी पारसमल जैन ने बताया कि हर शनिवार को चयनित मोतियाबिंद के मरीजों के लैंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन हर 25 तारीख को जैसलमेर स्थित जन सेवा समिति में लगने वाले नेत्र चिकित्सा शिविर में नि:शुल्क होंगे। अमरसिंह ने बताया कि ऑपरेशन के दो माह बाद चश्मा भी नि:शुल्क दिया जाएगा। लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष मनवंत गहलोत एवं जन सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ दाउलाल शर्मा ने इस क्षेत्र के गांव- रासला, सांवता, छोड़, कीता, चेलक, भाखराणी, रामा, नरसिंगों की ढाणी, सीतोडाई, रिवडी, मूलाना आदि गांवों के निवासियों से निवेदन किया है कि वे इस नि:षुल्क नेत्र जांच सुविधा का लाभ अधिक से अधिक संख्या में लेंवें।

Published on:
01 Oct 2021 07:36 am
Also Read
View All