जैसलमेर

jaisalmer: नाचना बस स्टैंड की चार दुकानों में आग, सामान जलकर हुआ राख

नाचना बस स्टैंड पर बुधवार रात करीब नौ बजे चार दुकानों में अचानक आग लग गई। दुकानों से उठती आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग की चपेट में आने से चारों दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया।
2 min read
Sep 23, 2026
jaisalmer
जैसलमेर. नाचना में दुकानों में लगी आग बुझाने का प्रयास करते हुए।

नाचना ( जैसलमेर ). नाचना बस स्टैंड स्थित चार दुकानों में बुधवार रात करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। दुकानों के ऊपर से आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। आग की लपटें तेज होने पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण बस स्टैंड पहुंच गए। ग्रामीणों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग से चार दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब नौ बजे दुकानों से अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। इसके बाद आसपास के लोगों ने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। थोड़ी देर में बड़ी संख्या में लोग बस स्टैंड पहुंच गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की लपटों के कारण आसपास के लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

समाजसेवी खुशाल सोनी ने बताया कि बस स्टैंड स्थित दुकानों में अचानक आग लगी। आग की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए।

घटना की सूचना मिलने पर नाचना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी ली। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।


हड्डा में बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, 40 की जांच

जैसलमेर. हड्डा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर एसबीआइ फाउंडेशन के सहयोग से उरमूल न्यास द्वारा संचालित एसबीआइ ग्राम सक्षम परियोजना के अंतर्गत हुआ। शिविर के दौरान 40 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। जांच के बाद परियोजना के चिकित्सक रमेश कुमार साई द्वारा बालिकाओं को आयरन एवं मल्टीविटामिन की दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श भी प्रदान किया गया। शिविर के आयोजन पर विद्यालय के अध्यापक विजय सिंह ने उरमूल न्यास की टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फील्ड वर्कर जितेंद्र प्रजापत, मोहन सिंह सहित उरमूल न्यास के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Updated on:
23 Sept 2026 09:26 pm
Published on:
23 Sept 2026 09:26 pm