22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaisalmer / Jaisalmer : पैरा मोटरिंग की लैंडिंग के दौरान हादसा, महिला पर्यटक जख्मी, मचा हड़कंप

Jaisalmer : पैरा मोटरिंग की लैंडिंग के दौरान हादसा, महिला पर्यटक जख्मी, मचा हड़कंप

Jaisalmer : जैसलमेर के सम क्षेत्र में दामोदरा के पास पैरा मोटरिंग की लैंडिंग के दौरान हुए हादसे में गुजरात की एक महिला पर्यटक बुरी तरह घायल हो गई। जानें पूरा मामला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Nov 2026, 8:53 PM IST

jaisalmer paramotoring landing accident gujarati female tourist injured

Jaisalmer : पैरा मोटरिंग की लैंडिंग के दौरान हादसा। फोटो पत्रिका

Jaisalmer : जैसलमेर के सम क्षेत्र में पर्यटकों को रोमांच का अनुभव करवाने के नाम पर संचालित साहसिक पर्यटन गतिविधियों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सम क्षेत्र में दामोदरा के पास पैरा मोटरिंग की लैंडिंग के दौरान हुए हादसे में गुजरात की एक महिला पर्यटक बुरी तरह घायल हो गई। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान महिला का हाथ पैरा मोटरिंग के पंखे (प्रोपेलर) की चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पर्यटकों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई। इस हादसे के बाद का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। जिसमें महिला बुरी तरह से घबराई हुई विलाप करती नजर आ रही हैं। सम थाना पुलिस की ओर से बताया गया कि मामला जानकारी में है।

मामले की करवा रहे जांच

जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने कहा कि दामोदरा क्षेत्र में हुए हादसे के संबंध में जांच करवाई जा रही है। इसमें किस स्तर पर कोई कमी रही या चूक हुई, यह पड़ताल का विषय है।