22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaisalmer / jaisalmer: पैरा मोटरिंग की लैंडिंग के दौरान हादसा, महिला पर्यटक जख्मी

jaisalmer: पैरा मोटरिंग की लैंडिंग के दौरान हादसा, महिला पर्यटक जख्मी

सम के रेतीले धोरों में रोमांच के नाम पर संचालित साहसिक पर्यटन गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दामोदरा के पास पैरा मोटरिंग की लैंडिंग के दौरान प्रोपेलर की चपेट में आने से गुजरात की महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सुरक्षा इंतजामों की हकीकत सामने आ गई। एंट्रो को तीन सटीक पंक्तियों में बांटेंअसत्यापित दावों को संयमित करें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 22 Nov 2026, 8:41 PM IST

jaisalmer news letest

जैसलमेर. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मची।

जैसलमेर। जैसलमेर के सम क्षेत्र में पर्यटकों को रोमांच का अनुभव करवाने के नाम पर संचालित साहसिक पर्यटन गतिविधियों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सम क्षेत्र में दामोदरा के पास पैरा मोटरिंग की लैंडिंग के दौरान हुए हादसे में गुजरात की एक महिला पर्यटक बुरी तरह घायल हो गई। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान महिला का हाथ पैरा मोटरिंग के पंखे (प्रोपेलर) की चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पर्यटकों और वहां मौजूद लोगों में हडक़ंप की स्थिति बन गई। घटनास्थल पर खून बिखर गया। इस हादसे के बाद का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। जिसमें महिला बुरी तरह से घबराई हुई विलाप करती नजर आ रही हैं। सम थाना पुलिस की ओर से बताया गया कि मामला जानकारी में है।

मामले की करवा रहे जांच

दामोदरा क्षेत्र में हुए हादसे के संबंध में जांच करवाई जा रही है। इसमें किस स्तर पर कोई कमी रही या चूक हुई, यह पड़ताल का विषय है।

- अभिषेक शिवहरे, पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मृत ऊंट हटाए, घायल को गोशाला भिजवाया

लाठी (जैसलमेर). क्षेत्र के सोढाकोर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से चार ऊंटों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक ऊंट गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक साथ चार राज्य पशुओं की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक से मृत ऊंटों को हटाया। घायल ऊंट के उपचार के लिए भादरिया गोशाला प्रबंधन को सूचना दी गई। इसके बाद उसे गौशाला भिजवाने की व्यवस्था की गई। सोढाकोर गांव में टोल के पास रेलवे ट्रैक पर ऊंटों का झुंड विचरण कर रहा था। इसी दौरान झुंड रेलवे लाइन पार करने लगा। तभी वहां से गुजर रही ट्रेन की आवाज सुनकर ऊंटों में अफरा-तफरी मच गई। वे संभल पाते, इससे पहले ही ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार ऊंटों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

राज्य पशु संरक्षण के दावे, लेकिन सुरक्षा के जमीनी इंतजाम नदारद

राज्य पशु का दर्जा मिलने के बावजूद ऊंटों की सुरक्षा को लेकर जमीनी स्तर पर चुनौतियां बनी हुई हैं। सरकार की ओर से ऊंट संरक्षण और संवर्धन के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन सीमावर्ती जैसलमेर जिले में खुले में विचरण करने वाले ऊंट हादसों का शिकार हो रहे हैं। कभी सड़कों पर वाहन टक्कर से तो कभी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी जान जा रही है। रेलवे लाइन के संवेदनशील हिस्सों पर सुरक्षा जाली अथवा तारबंदी नहीं होने से पशुओं के पटरियों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ है।