जैसलमेर

दिवाली की पूरी रात दौड़ लगाते रहे अग्रिशमन वाहन…दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर लगी आग

दीपावली की रात आतिशबाजी से उठी चिंगारियों ने जैसलमेर में कई जगह आगजनी के हालात पैदा कर दिए। डिस्कॉम के स्टोर में लगी भीषण आग से सैकड़ों बिजली मीटर और उपकरण जलकर राख हो गए। चार दमकल वाहनों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जनहानि टली।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 8:36 PM IST
jaisalmer fire accident
जैसलमेर. दीपावली पर एक जगह लगी आग।

जैसलमेर. जैसलमेर शहर में दिवाली की पूरी रात आतिशबाजी की चिंगारियों से जगह-जगह आग भडकऩे के चलते अग्रिशमन की गाडिय़ां चक्कर काटती नजर आईं। इनमें सबसे विकट आग डिस्कॉम के शहर स्थित स्टोर में लगी, जिसमें बिजली मीटर और उपकरण जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर चार दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर बड़ी संख्या में आसपास रहने वाले लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कोतवाली पुलिस ने आग बुझाने और हालात संभालने का काम किया। गनीमत यही रही कि कहीं से जनहानि होने की खबर नहीं मिली। डिस्कॉम स्टोर में आग ने विकराल रूप ले लिया और बताया जाता है कि इससे स्टोर में रखे सैकड़ों बिजली मीटर जलकर पूरी तरह राख हो गए।

हादसे से बिजली निगम को आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा शहर के बाबा बावड़ी, कुम्हार पाड़ा, पटवा हवेली, रेवत सिंह ढाणी, गफूर भ_ा, जेएनवी कॉलोनी, छप्पर पाड़ा, आरसीपी कॉलोनी, गफूर भ_ा, सोनार किला पार्किंग, आरसीपी कॉलोनी, यूनियन चौराहा, आइसीआईसीआई बैंक के पास, भाजपा कार्यालय के पीछे झाडिय़ों में, गांधी कॉलोनी, गोपा चौक, डेडानसर रोड, किशन सिंह भाटी (नीरज) बस स्टैंड के अंदर, सोनार फोर्ट (किले के परकोटे में), जेएनवी कॉलोनी, सोनार किला रिंग रोड, आदि जगहों पर आग लगी और दमकल ने आग बुझाई। दमकल विभाग के चालक अलादीन खान, सलीम खान, शोभा राम, इमरान खान, फायरमैन हसन खान, भैरूदान, दुर्गेश कुमार, नरपतराम, लालाराम, गुलाब राम, फिरोज खान, देवीसिंह सोढ़ा, नारायण सिंह, दामोदर आदि टीम ने आग बुझाने में सहयोग किया।

मनमाने ढंग से चलाए पटाखे

दिवाली की रात और उसके अगले दिन सोमवार रात को शहर में जगह-जगह लोगों ने विशेषकर किशोर वय के बच्चों और युवाओं ने अपने साथ दूसरों की सुरक्षा को ताक पर रखकर पटाखे छोड़े। इससे कई जगहों पर छोटी-मोटी घटनाएं भी घटित हुईं। विशेषकर रॉकेट नामक पटाखे को मनमाने ढंग से छोडऩे और तेज आवाज वाले सुतली बम आदि पटाखों को जला कर फिल्मी अंदाज में फेंकने जैसे स्टंट किए गए। कई बार पुलिस पार्टियों को शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर मनमानी करने वालों को नियंत्रित करना पड़ा।

Updated on:
10 Nov 2026, 8:36 PM IST
Published on: