जैसलमेर

जैसलमेर व पोकरण में 5 – 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ,जानिए पूरी खबर

विधानसभा चुनाव - 2018दो प्रत्याशियों ने लिए नाम वापिस- पांच प्रत्याशी रहे चुनाव मैदान में, सभी को किए चुनाव चिन्ह आवंटित
less than 1 minute read
Nov 23, 2018
jaisalmer
जैसलमेर व पोकरण में 5 - 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ,जानिए पूरी खबर

पोकरण. विधानसभा चुनाव 2018 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रत्याशियों के नाम वापसी के अंतिम दिन अपराह्न तीन बजे तक सात में से दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापिस लेने की घोषणा की । जिसके चलते अब पोकरण विधानसभा क्षेत्र से पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है। जिन्हें निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। विधानसभा क्षेत्र पोकरण से निर्वाचन अधिकारी अनिलकुमार जैन ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद आठ प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए थे। नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भंवरदान की ओर से नामांकन वापिस लिया गया था। नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को तीन बजे तक बहुजन मुक्ति पार्टी के कानाराम व निर्दलीय उम्मीदवार मनमोहन व्यास ने अपने नाम वापिस लेने की घोषणा की।
पांच प्रत्याशी रहे मैदान में
निर्वाचन अधिकारी जैन ने बताया कि आगामी सात दिसम्बर को पोकरण विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अब पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है। जिन्हें गुरुवार की शाम चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी से तुलछाराम, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से सालेह मोहम्मद, भाजपा से प्रतापपुरी, निर्दलीय परमाराम व पुखराज विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी होंगे। उन्होंने बताया कि बसपा प्रत्याशी को हाथी, कांग्रेस प्रत्याशी को हाथ, भाजपा प्रत्याशी को कमल का फूल तथा निर्दलीय परमाराम को सिलाई की मशीन व पुखराज को एयर कंडिशनर चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया ।
इवीएम में होंगे छह बटन
निर्वाचन अधिकारी जैन ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन ईवीएम में छह बटन लगाए जाएंगे । जिनमें से पांच बटन प्रत्याशियों के तथा अंतिम एक बटन नोटा का होगा । मतदाता इन छह बटनों में से किसी एक बटन को दबाकर अपने मत का उपयोग कर सकेगा ।

Published on:
23 Nov 2018 11:47 am