
जैसलमेर. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टम्प के दामाद और वरिष्ठ सलाहकार जैरड कुशनर गुरुवार को अपूर्व सुरक्षा इंतजामों के बीच जैसलमेर पहुंचे। कुशनर के साथ बड़ी संख्या में अमेरिकी अधिकारी और कई वीआइपी स्पाइसजेट के विशेष बोइंग विमान से शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसलमेर के सिविल एयरपोर्टपर उतरे। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट?पति के दामाद कुशनर जैसलमेर-सम मार्गपर स्थित सितारा होटल में आयोजित एक शाही शादी में भाग लेने के लिए जैसलमेर आए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली के रियल स्टेट कारोबारी संजय भास्कर के पुत्र का विवाह यहां होने वाला है। जैरड अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी पुत्री इवांका के पति हैं। जैरड के साथ इवांका के भी जैसलमेर आगमन की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन गुरुवार को वे जैसलमेर नहीं आई।
118 जने आए जैसलमेर
स्पाइसजेट के 18 0 सीटर बोइंग विमान में जैरड सहित 118 यात्री इस शादी में शामिल होने के लिए जैसलमेर आएं हैं। इनमें वेदांता गु्रप के चेयरमैन अग्रवाल सम्मिलित हैं। विमान के लैंड होने के बाद जैरड कुछ देर एयरपोर्ट के भीतर ही रहे और लगभग सबसे आखिर में बाहर आए। उन्होंने काले रंग का पूरी बाजू का टी-शर्ट तथा डेनिम जींस पहन रखी थी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पुलिस अधिकारियों व जवानों ने उनके इर्द-गिर्दघेरा बना लिया। वे बाहर खड़ी कार में सवार होकर होटल के लिए रवाना हो गए।
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा इंतजाम
-जैरड कुशनर के जैसलमेर आगमन को लेकर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस और स्थानीय खुफिया एजेंसियां हाइ अलर्ट मोड पर रही।
-सिविल एयरपोर्टसे लेकर सम मार्ग स्थित होटल तक मार्ग में जगह-जगह पुलिस के अधिकारी व जवान सुरक्षा का मोर्चा संभाले हुए रहे।
-एयरपोर्ट पर यात्रियों को छोडक़र मीडिया सहित अन्य किसी को पुलिस ने भीतर नहीं जाने दिया।
-दोपहर 2 बजे से ही एयरपोर्ट के भीतर व बाहर एजेंसियां सख्ती से निगरानी में जुटी रही।
-निर्धारित समय से देरी से जैरर्ड का विमान सिविल एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा।
होटल को बनाया छावनी
इस बीच जिस सितारा होटल में शादी समारोह में भाग लेने के लिए ट्रम्प के दामाद पहुंचे हैं, उसके भीतर व बाहर पुलिस का कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है। बताया जाता है कि होटल के ऊपरी हिस्से को अमेरिकी एजेंसियों ने बीते तीन दिनों से अपने कब्जे में ले रखा है। 50 से अधिक अमेरिकी दूतावास के अधिकारी व सुरक्षा प्रतिनिधि गत दिनों से जैसलमेर में ही डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने जिला व पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाया हुआ है।
जैरड तीन दिन रुकेंगे
जानकारी के अनुसार जैरड आगामी 25 नवम्बर तक जैसलमेर में रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न होने वाली शादी में भाग लेंगे। जैरड इसके अलावा जैसलमेर के दर्शनीय स्थलों का भी अवलोकन कर सकते हैं। इसके तहत वे एक रात सम के रेगिस्तान में भी गुजार सकते हैं। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां भी उनकी सुरक्षा का जिम्मा उठाएगी।
पत्रिका की खबर पर मोहर
अमरीकी राष्ट्रपति के दामाद जैरड कुशनर के जैसलमेर में आने की खबर सबसे पहले राजस्थान पत्रिका ने प्रकाशित की थी। पत्रिका ने ही सबसे खबर प्रकाशित कर जैरड के जैसलमेर की सितारा होटल में आयोजित होने वाले शादी समारोह में शिरकत करने व उनकी पुत्री इवांका के नहीं आने का खुलासा किया था। पत्रिका की खबर की सत्यता पर गुरुवार को मोहर लग गई।