जैसलमेर

स्वतंत्र मतदान की अपील को लेकर किया फ्लैगमार्च

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Dec 03, 2018
rajasthan election
स्वतंत्र मतदान की अपील को लेकर किया फ्लैगमार्च

जैसलमेर. पोकरण आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आमजन को भयमुक्त ओर स्वतंत्र होकर मतदान करने की अपील को लेकर पुलिस के जवानों व रेपिड एक्शन फोर्स आरएएफ की ओर से सोमवार को पोकरण में फ्लैगमार्च किया गया । जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक रामचंद्र चौधरी व थानाधिकारी सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में आरएएफ व पुलिस के सशस्त्र जवानों ने पोकरण के मुख्य मार्गों पर फ्लैगमार्च कर विधानसभा चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, भयमुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया । फ्लैग मार्च फलसुंड रोड से रवाना हुआ और मालियों का बास, सालम सागर तालाब, फोर्ट रोड, स्टेशन रोड, व्यास सर्किल, जैसलमेर रोड होते हुए शक्तिस्थल पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की ।

Published on:
03 Dec 2018 02:30 pm