जैसलमेर

JAISALMER NEWS- कोहरे की जकड़ में जैसाणा, वाहनों की भिड़न्त से पहले निकली चीख फिर पसरा सन्नाटा

बोलेरो कैम्पर-जीप भिड़ी, तीन घायल
less than 1 minute read
Jaisalmer patrika
patrika news

बोलेरो कैम्पर-जीप भिड़ी, तीन घायल
नाचना गांव से सात किमी दूर बाहला रोड पर शनिवार सुबह कोहरे के कारण बोलेरो कैम्पर व जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे तीन जने घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर घायल को जोधपुर रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे एक जीप नाचना से बाहला की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव से सात किमी दूर सामने से आ रही एक बोलेरो कैम्पर से उसकी भिड़ंत हो गई। इसके बाद जीप पलट गई। हादसे में जीप में सवार देदासरी जोधपुर निवासी शकूरखां (30) पुत्र निजामदीन, बोलेरो कैम्पर में सवार हरियार निवासी हिंदालखां (50) पुत्र सोजलेखां व अलीखां (20) पुत्र समसखां घायल हो गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंच घायलों को स्थानीय राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद शकूरखां को जोधपुर रैफर किया गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों के बयान लिए।

Published on:
07 Jan 2018 11:32 am