जैसलमेर

पहली बार पारे ने छुआ 40 डिग्री का आंकड़ा

स्वर्णनगरी में सूरज ने भृकुटी तानी और पारा पहली बार 40 डिग्री के आंकड़े को छू गया।

less than 1 minute read
Mar 24, 2025

स्वर्णनगरी में सूरज ने भृकुटी तानी और पारा पहली बार 40 डिग्री के आंकड़े को छू गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40.0 और न्यूनतम 22.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले क्रमश: 39.8 और 21.4 डिग्री रहा था। सोमवार सुबह से तेज धूप निकली और दोपहर तक उसकी तपिश में लगातार बढ़ोतरी होती चली गई। इस दौरान सडक़ों पर निकले लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए जतन करने में ही भलाई समझी। विदेशी सैलानी हाथों में छाता लिए चलते दिखे। कूलर व एयरकंडीशनर का चलन अब धीरे-धीरे शुरू हो गया है। दिन के अलावा रात के समय भी वातावरण में शीतलता गायब हो रही है।

Published on:
24 Mar 2025 10:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर