
पोकरण/ जैसलमेर
राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक दिवसीय दौरे के दौरान परमाणु नगरी पोकरण पहुचे। पोकरण पहुचने के बाद जैसलमेर सड़क मार्ग पर स्थित मिड वे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । पूर्व विधायक शालेह मोहम्मद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजस्थानी परंपरा अनुसार साफ़ा व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
बीजेपी पर बोला हमला, कहा - झूठे वादों की सरकार
पोकरण प्रवास के दौरान पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित हुए राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य की भाजपा नीत सरकार का साढ़े चार साल का कार्य पूर्ण रूप से विफल रहा है। प्रदेश में भय भूख व भ्र्रष्टाचार के मामले बढ़े है।
सरकार किसानों के प्रति कतई संवेदन शील नही है। वहीं प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है बालिकाओ के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई है। मुख्यमंत्री राजे के नेतृत्व में निकाली जा रही गौरव यात्रा पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में किसी प्रकार का काम नही हुआ है तो सरकार किस किस बात की वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है ।
केंद्र सरकार भी साधा निशाना
इस दौरान गहलोत ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता पूछ रही है कि अच्छे दिन कब आएंगे। न तो देश मे काला धन वापस आया। ना ही बेरोजगारों को रोजगार मिले। ऐसी सरकारों से आम जन ऊब चुका है। सरकार ने झूठे वादे कर लोगो को गुमराह किया है। वही उन्होंने आगामी चुनावों में पोकरण व जैसलमेर सीट पर कांग्रेस प्रत्यासी को जिताने की अपील की। इस अवसर पर पोकरण के पूर्व विधायक शालेह मोहम्मद, उम्मेद सिंह शेरगढ़, ओम जोशी, नावा के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह चौधरी सहित कई कांग्रेसी दिग्गज मौजूद रहे।