5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम : CM राजे ने अमरूदों के बाग़ से बोला कांग्रेस पर हमला, कही ये बड़ी बातें

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Sep 04, 2018

cm raje

cm raje

जयपुर ।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा समाप्त होने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री ने राजधानी में जनसंवाद किया। सीएम वसुंधरा राजे का जनसंवाद कार्यक्रम राजधनी के अमरूदों के बाग़ में जारी है, जहां बीजेपी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद है। जनसंवाद के दौरान भाषणों का भी जारी है। इस दौरान अरुण चतुर्वेदी, खाद्य विभाग मंत्री बाबूलाल वर्मा ने भी जनता को संबोधन किया।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने मंच से कहा कि सीएम वसुंधरा राजे के नेतृत्व ने गरीबो के ऋण को माफ और ब्याज को कम किया है। समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो को हम साथ लेकर चले। देश का पहला राज्य है जहाँ पर सबसे अधिक संख्या में छात्रावर्ती दी जा रही है। हम कहते कम है,काम ज्यादा कर दिखाया है।

वहीं मंत्री श्रीचंद्र कृपलानी ने मंच से कहा कि, देश मे पहली बार भाजपा सरकार ने SC/ST के लिए सबसे ज्यादा योजनाए बनाई है। सबसे ज्यादा सफाई कर्मचारियों की भर्ती की। सफाई कर्मचारियों में सबसे ज्यादा SC/ST को नौकरी मिली है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी सरकार के किए कार्यों का बखान किया। इस दौरान सीएम ने निःशक्त जन आयोग के अध्यक्ष धन्नाराम के कार्यो की तारीफ की है। साथ ही जनसंवाद करते हुए कहा सरकार सबके साथ है। यही सपना साथ लेकर आये थे, जिस दिन कुर्सी पर बैठे थे, उसी दिन कहा था,वही हम सब को साथ लेकर चल रहे है। सरकार ने इच्छा शक्ति दिखाकर काम किया है। हमने केवल चुनाव के लिए नही बल्कि समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। जब ये काम 5 साल में काम कर सकते है तो 50 साल की सरकार ये क्यों नही कर पाई। पहले कहते थे की राजस्थान बीमारू प्रदेश है। हमने आपके साथ मिलकर बीमारु से बाहर निकाला है।

ये बातें भी कही

- जिन्होंने 2 लाख तक का लोन लिया था, उनका कुल 114 करोड़ रुपये का लोन माफ किया है। लेकिन आप भी आर्थिक मजबूत होना शुरू कर दो।
- मार्च 2019 तक पूरा राजस्थान ODF हो जाएगा।
- हमने 2100 करोड़ का फ्री इलाज कराया। 500 करोड़ की फ्री दवाई दी है।
- जनसंवाद करते वक़्त सीएम ने विपक्ष पार्टी पर कई बार हमला बोला और कहा कांग्रेस खुद तो भर्ती नही कर पाई, हम करा रहे है तो, बीच में रोड़ा लगा रहे है।