जैसलमेर

रामदेवरा में तालाब किनारे मिला, फैली सनसनी

रामदेवरा गांव में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव रामसरोवर तालाब के किनारे मिला।

less than 1 minute read
May 18, 2025

रामदेवरा गांव में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव रामसरोवर तालाब के किनारे मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब की सीढ़ियों के पास शव देखा और रामदेवरा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाधिकारी शंकरलाल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान के लिए पुलिस ने उसके शरीर पर बने टैटू की जांच की। मृतक के दाएं कंधे के पास अंग्रेजी में 'करण' नाम का टैटू मिला है। इसके अतिरिक्त एक और टैटू भी उसके शरीर पर बना हुआ है। थानाधिकारी शंकरलाल के अनुसार प्राथमिक जांच में मौत का कारण शराब का अत्यधिक सेवन प्रतीत हो रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक रामदेवरा में कचरा बीनने का काम करता था। पुलिस मृतक की पूरी पहचान का पता करने में जुटी है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Published on:
18 May 2025 08:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर