जैसलमेर

मारपीट व हमले में चार घायल, दो रैफर

मारपीट व हमले में चार घायल, दो रैफर

less than 1 minute read
May 31, 2021
मारपीट व हमले में चार घायल, दो रैफर

पोकरण. कस्बे से छह किमी दूर सांकड़ा फांटा के पास रविवार रात हमले व मारपीट में चार जने घायल हो गए, जिनमें से दो गंभीर घायलों को जोधपुर रैफर किया गया। गौरतलब है कि रिफायनरी तक नहर का पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन लगाने का कार्य चल रहा है। जिसके लिए कार्यकारी एजेंसी की ओर से बड़े पाइप पोकरण में जैसलमेर रोड पर सांकड़ा फांटा के पास खाली भूखंड किराए पर लेकर रखवाए गए है। किराए पर भूमि देने को लेकर कुछ दिनों से आमने सामने भूखंड मालिकों के विवाद चल रहा है। इसी के अंतर्गत दो गुटों के बीच रविवार रात साढ़े आठ बजे आपसी विवाद व मारपीट हो गई। हमले में सुरक्षाकर्मियों सहित चार जने घायल हो गए। घायलों में सेलवी निवासी रइसदीन (33) पुत्र जमालदीन, शकूर (30) पुत्र जमालदीन, सलीम (20) पुत्र फजलदीन व बाबू खान (38) पुत्र जमालदीन शामिल है। उन्हें तत्काल पोकरण के राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद रइसदीन व शकूर को गंभीर हालत के कारण उन्हें जोधपुर रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा, सहायक उपनिरीक्षक धन्नाराम विश्नोई, हेड कांस्टेबल खेतसिंह सांखला, प्रकाश गोदारा नारायणसिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली तथा मामले की जांच शुरू की।

Published on:
31 May 2021 08:21 pm
Also Read
View All