जैसलमेर

वर्मी कमोस्ट खाद व मशरूम खेती के बारे में दी जानकारी दी

मशरूम की खेती के बारे में जानकारी दी

less than 1 minute read
Jan 31, 2021
वर्मी कमोस्ट खाद व मशरूम खेती के बारे में दी जानकारी दी

जैसलमेर. ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन एसबीआई आरसेटी की ओर से ग्राम पंचायत नेहड़ाई में दस दिवसीय प्रशिक्षण के तहत शनिवार को डेयरी फार्मिंग व वर्मी कम्पोस्ट खाद प्रशिक्षण में एसबीआई आरसेटी जैसलमेर की कार्यक्रम समन्वयक व वरिष्ट अनुदेशक ओम कंवर भाटी के सानिध्य में प्रशिक्षणार्थियों को एसकेडी ईको बायो फार्म संता की ढाणी कृष्णा नगर, मोहनगढ़, जैसलमेर के सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी जीआर वैष्णव ने प्रशिक्षणार्थियों को सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक गुणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि में बागवानी के क्षेत्र में यदि मेहनत व लगन के कार्य किया जाए तो वह अपना मुकाम हासिल कर कई गुना आय अर्जित की जा सकती हैं और अपने परिवार का लालन पालन अच्छे ढंग किया जा सके। कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। वैष्णव ने फलाहारी पौधों की किस्मों, थाई एपल बेरो की किस्म, अनार की खेती, मशरूम की खेती के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों ने भी जिज्ञासाएं पूछी। प्रोग्राम कोर्डिनेटर ओम कंवर भाटी ने भी स्वरोजगार के क्षेत्र में विचार व्यक्त किए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को जीवन में आगे बढऩे व आत्मनिर्भर बनने के लिए व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन, समस्या समाधान, उद्यमशील व्यक्ति की योग्यता, आत्मविश्वास, जोखिम लेना, कार्य में गुणवता आदि के बारे में जानकारी दी गई।

Published on:
31 Jan 2021 08:22 pm
Also Read
View All