21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर सभापति मतदान के बीच बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया धांधली का आरोप, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

जैसलमेर नगरपरिषद सभापति चुनाव में भाजपा के विजय डांगरा और कांग्रेस के निर्मल पुरोहित आमने-सामने हैं। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। चार निर्दलीय और कांग्रेस पार्षद सुनीता घारू ने वोट डाला।
2 min read
Google source verification
jaisalmer chairman election

वोटिंग करने जाते हुए पार्षद (पत्रिका फोटो)

Jaisalmer Nagar Parishad Election: जैसलमेर नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर सोमवार को राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सभापति पद के लिए भाजपा के विजय डांगरा और कांग्रेस के निर्मल पुरोहित के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव के लिए नगर परिषद कार्यालय में सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

जैसलमेर के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम वीरेंद्र सिंह के अनुसार, सभापति पद के चुनाव के लिए निर्वाचित सदस्यों की विशेष बैठक नगर परिषद कार्यालय में आयोजित की गई है। मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार कराई जा रही है। सभापति चुनाव में केवल नगर परिषद के निर्वाचित पार्षद ही मतदान कर रहे हैं। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी मतदान और मतगणना की प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहकर पूरी कार्रवाई का अवलोकन कर सकेंगे।

चार निर्दलीय और कांग्रेस पार्षद ने किया मतदान

मतदान शुरू होने के बाद चार निर्दलीय पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा कांग्रेस की वार्ड 39 से पार्षद सुनीता घारू ने भी मतदान किया। वहीं, दो निर्दलीय पार्षद संजू मोहन परिहार और गणपत भार्गव भी मतदान के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। संजू मोहन परिहार वार्ड 3 और गणपत भार्गव वार्ड 14 से निर्वाचित पार्षद हैं। सभापति चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों दलों के पार्षद बाड़ाबंदी से बाहर निकलकर जैसलमेर पहुंच चुके हैं।

कांग्रेस ने सभापति पद के लिए निर्मल पुरोहित को प्रत्याशी बनाया है। पुरोहित पार्षद का चुनाव हार गए थे, लेकिन हाइब्रिड नियम के तहत कांग्रेस ने उन्हें सभापति पद के चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। अब मतदान के बाद आने वाला परिणाम तय करेगा कि जैसलमेर नगरपरिषद की सभापति की कुर्सी भाजपा के विजय डांगरा के पास जाती है या कांग्रेस के निर्मल पुरोहित के खाते में। कांग्रेस के 2 और पार्षद वार्ड 44 से प्रतीक्षा और 12 से मंजू कुमारी मतदान करने पहुंचीं।

BJP के 25 पार्षद एक साथ काफिले में मतदान करने पहुंचे। साथ है विधायक छोटी सिंह भाटी भी पहुंचे। जैसलमेर नगर परिषद में अब तक 37 पार्षदों ने मतदान किया। बीजेपी की तरफ बसों में आकर 25 पार्षदों ने वोटिंग की। कांग्रेस के दो और पार्षद वोटिंग करने पहुंचे।

जैसलमेर नगर परिषद सभापति चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल पुरोहित ने मतदान प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है। पुरोहित ने आरोप लगाया कि भाजपा की मिलीभगत से कुछ पार्षदों के वोट किसी सहायक के माध्यम से डलवाए जा रहे हैं। उन्होंने मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चुनाव के बहिष्कार की बात कही है। कांग्रेस प्रत्याशी के आरोपों के बाद मतदान केंद्र पर माहौल गरमा गया। पुरोहित ने निष्पक्ष मतदान कराने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि नियमों के विपरीत पार्षदों के मत किसी अन्य व्यक्ति से डलवाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।