जैसलमेर

आत्म निर्भर भारत अभियान को दे संबल: शारदा

-लोकल फॉर वोकल में अपना योगदान देकर खुद को करें गौरवान्वित: पुरोहित

2 min read
Oct 31, 2021
आत्म निर्भर भारत अभियान को दे संबल: शारदा

जैसलमेर. भारतीय जनता पाटी के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने दीपावली के मौके पर जैसलमेर निवासियों से स्वदेशी वस्तुओं एवं जैसलमेर के कुटीर उद्योग से निर्मित सामग्री खरीद कर लोकल फॉर वोकल बनते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना काल में चलाए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान को संबल देते हुए कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित करने को कहा है। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने जैसलमेर वासियों से कहा है कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान लागू किया गया, क्योंकि समय ने हमें सिखाया है कि लोकल को हमें अपना जीवन मंत्र बनाना ही होगा। आज जो ग्लोबल ब्रांड लगते हैं, वह भी कभी ऐसे ही लोकल थे। उनकी ब्राडिंग से वह प्रोडक्ट ग्लोबल बन गए, इसलिए हमें हर भारतवासी को अपने लोकल के लिए वोकल बनना है। केवल लोकल उत्पाद ही खरीदें और उनका प्रचार गर्व से करें। स्थानीय कारीगरों की ओर से निर्मित दीपावली सामग्री खरीद कर अपने दीपावली के साथ.साथ उन कामगारों की भी दीपावली रोशन करेंं।
नगर मण्डल अध्यक्ष अरुण पुरोहित ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शारदा के निर्देशानुसार स्वदेशी वस्तुओं की खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए नगर मंडल की ओर से चलाए जा रहे अभियान में आमजन से अपील की जा रही है कि कोरोना काल में जिस प्रकार से हर भारतवासी के समक्ष रोजगार की समस्या खड़ी हो गई थी, तब भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान का आगाज किया और उसमें 20 लाख करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया। उन्होंने लोकल फॉर वोकल बनने पर जोर देते हुए बताया कि नए भारत के निर्माण के लिए लोकल फॉर वोकल बनाने की जरूरत नहीं है, बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी हैं । मण्डल अध्यक्ष अरूण पुरोहित ने नगर वासियों से दीपावली के मौके पर जैसलमेर के लोगों द्वारा निर्मित दीपोत्सव की सामग्री खरीद कर लोकल फॉर वोकल में अपना योगदान देने को कहा है।

Published on:
31 Oct 2021 07:12 am
Also Read
View All