जैसलमेर

crime news : ताला तोड़ चुरा ले गए सामान, पुलिस कर रही जांच

पोकरण कस्बे में जैसलमेर रोड पर अस्थायी बस स्टैंड के पास स्थित एक दुकान का मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ा और सामान चुरा ले गए। इस संबंध में पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jul 2023, 7:51 PM IST
crime news : ताला तोड़ चुरा ले गए सामान, पुलिस कर रही जांच
पोकरण. चोरी के बाद मौका मुआयना करती पुलिस।

पोकरण. कस्बे में जैसलमेर रोड पर अस्थायी बस स्टैंड के पास स्थित एक दुकान का मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ा और सामान चुरा ले गए। इस संबंध में पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू की। कस्बे के अस्थायी बस स्टैंड के पास गुराणियों की गली निवासी संजय गांधी की एक किराणे की दुकान स्थित है। उसने बताया कि मंगलवार की रात साढ़े 8 बजे तक वह दुकान पर ही था और इसके बाद वह ताले लगाकर घर चला गया। मध्यरात्रि बाद अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले तोड़े और अंदर प्रवेश कर दुकान से एक तेल का डिब्बा, 15 पैकेट सिगरेट चोरी कर लिए। साथ ही दुकान का सामान भी अस्त व्यस्त कर बिखेर दिया। बुधवार को सुबह जब वह दुकान आया तो ताला टूटा हुआ था। जिस पर इसकी सूचना पुलिस को दी। हेड कांस्टेबल प्रवीणसिंह ने मौका मुआयना किया और पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि इन दिनों चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। व्यास सर्किल से जैसलमेर रोड मुख्य मार्ग सड़क मार्ग है और यहां रात के समय पुलिसबल भी तैनात रहता है। बावजूद इसके पुलिस की गश्त को धत्ता बताकर अज्ञात चोरों ने यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं होने और चोर पुलिस की पकड़ से दूर होने के कारण हौसले बुलंद होते जा रहे है।

Published on: