जैसलमेर

जैसलमेर में शहादत को सलाम -मानव शृंखला में भारी उत्साह,जानिए पूरी खबर

-तिरंगा केसरिया झंडों से रंगी स्वर्ण नगरी
2 min read
Aug 14, 2018
Great enthusiasm in ''sahadat ko salaam'' human chain in jaisalmer
जैसलमेर में शहादत को सलाम -मानव शृंखला में भारी उत्साह,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. जैसलमेर में शहादत को सलाम-मानव शृंखला का आयोजन जैसलमेर में स्वाधीनता दिवस की पूर्व बेला पर हो रहा है। देशभक्ति से ओतप्रेात शहादत को सलाम मानव श्रृंखला के प्रति अत्यंत भारी उत्साह दिखाई दे रहा है और इस शृंखला में एक लाख से अधिक लोग देश की सीमाओं पर सुरक्षा के लिए डटे वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर कर रहे है। मुख्यमंत्री हेलीकोप्टर से मानव श्रृंख्ला का अवलोकन करेंगी। बीकानेर से सटी ग्राम पंचायत 1080 आरडी भारमसर -शक्तिनगर से मानव शृंखला का आगाज हुआ है। । यह मानव शृंखला मदासर, अवाय, चिन्नू, नाचना, मोहनगढ़, काणोद, हमीरा, थईयात, वार म्यूज्यिम जैसलमेर शहर, डाबला, छोड़, देवीकोट, सांगड़, फतेहगढ़, बरियाड़ा से बाड़मेर सीमा तक बनी है। मानव शृंखला लगभग 260 किलोमीटर लम्बी है।

कहीं तिरंगा तो कहीं लगें गुब्बारे
शहादत को सलाम कार्यक्रम मानव शृंखला के आयोजन की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मानव शृंखला में खड़े लोगों के झंडों में तिरंगा झंडा है, वहीं जगह-जगह तिरंग गुब्बारों से भी इसे सुसज्जित किया है।

यूं नजर आ रहे प्रतिभागी
शृंखला में शामिल प्रतिभागी टी-शर्ट एवं केप पहने अलग से नजर आ रहे है और इसके साथ ही शृंखला में उत्साह व उमंग के देशभक्ति से सरोबार गीतों का प्रसारण हो रहा है । स्वर्णनगरी के सोनार दुर्ग के 99 बुर्जो पर तिरंगा झंडा लहराता हुआ परचम फैलाया गया। इसके साथ ही नगर के घरों के उपर भी झंडे लहर रहे है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दोपहर 12.30 बजे जैसलमेर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित वार म्यूजियम के पास सेना के हेलीपेड पर उतरने का कार्यक्रम है। यही वह जगह है, जहां से जैसलमेर शहरी क्षेत्र में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया है । जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वार म्यूजियम के पास मानव श्रृंखला में सम्मिलित लोगों से मुखातिब होकर उनकी हौसला अफजाई करेंगी। दोपहर 1 बजे वहां से हेलीकॉप्टर में बैठ कर जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचन का कार्यक्रम है, जहां से 1.15 बजे विमान से वे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

Published on:
14 Aug 2018 11:40 am