जैसलमेर

परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा: जमदग्नि के वीर कुमार परशुराम की जय-जयकार …

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को जैसलमेर में ब्राह्मण समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा से पूरा वातावरण भगवामय हो गया। शोभा यात्रा में शामिल लोगों विशेषकर बच्चों और युवक-युवतियों का उत्साह सातवें आसमान पर नजर आया। शोभा यात्रा का रास्ते भर में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान धार्मिक झांकियों ने देखने वालों का आकर्षण बढ़ा दिया।

2 min read
May 12, 2024

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को जैसलमेर में ब्राह्मण समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा से पूरा वातावरण भगवामय हो गया। शोभा यात्रा में शामिल लोगों विशेषकर बच्चों और युवक-युवतियों का उत्साह सातवें आसमान पर नजर आया। शोभा यात्रा का रास्ते भर में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान धार्मिक झांकियों ने देखने वालों का आकर्षण बढ़ा दिया। स्थानीय गीता आश्रम से शोभायात्रा को केसरिया पताका लहरा कर नगरपरिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. एसके दुबे, संयोजक सुरेन्द्र लाधुराम जोशी आदि ने रवाना किया। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में सजे-धजे घोड़ों और विभिन्न खुले वाहनों पर युवा व बच्चे सवार थे। शोभायात्रा अमरसागर प्रोल से गांधी चौक, कचहरी मार्ग, सदर बाजार, गोपा चौक, आसनी पथ, गड़ीसर प्रोल होते हुए बाड़मेर मार्ग स्थित परशुराम धाम परिसर में पहुंची। जहां सबके लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए फतेहगढ़, पोकरण व फलोदी क्षेत्रों से भी ब्राह्मण समाज के लोग जैसलमेर पहुंचे। शोभायात्रा में सभी आयुवर्ग के लोग शामिल हुए। इनमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
छाया पारम्परिक वेशभूषा का जादू
शोभायात्रा में अधिकांश लोग पारम्परिक वेशभूषा में शामिल हुए। इसमें सजे धजे ऊंट, घोड़े, झांकियों व भजन मंडलियों ने रंग जमाया वहीं युवक-युवतियां उत्साह से लबरेज नजर आए। शोभायात्रा में झांकियों ने हर किसी का मन मोह लिया। शोभायात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा के आने के दौरान सडक़ के दोनों तरफ लोग पुष्प लिए इंतजार करते दिखाई दिए। इसके बाद शोभायात्रा आने पर पुष्पवर्षा कर ब्राह्मण समाज के लोगों का जोरदार स्वागत किया गया। मार्ग में गोपा चौक सहित अन्य स्थानों पर शीतल पेय व ठंडे पानी की व्यवस्था जगह-जगह की गई। गोपा चौक में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने पुष्पवर्षा की। शोभायात्रा के गड़ीसर प्रोल पहुंचने पर पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर की अगुआई में मुस्लिम समाज ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा शीतल पेय पिलाया।

Published on:
12 May 2024 08:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर