6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहर में डूबने से काश्तकार की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

मुख्य नहर की 248 आरडी पुलिए के पास एक काश्तकार का शव मिलने से क्षेत्र में दु:ख और स्तब्धता का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार मृतक जुम्माराम रामगढ़ माइनर क्षेत्र के नहरी मुरब्बे में काश्तकार था। सोमवार रात वह मुरब्बे में नहीं पहुंचा तो परिजनों और मुरब्बा मालिक ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं […]

less than 1 minute read
Google source verification

मुख्य नहर की 248 आरडी पुलिए के पास एक काश्तकार का शव मिलने से क्षेत्र में दु:ख और स्तब्धता का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार मृतक जुम्माराम रामगढ़ माइनर क्षेत्र के नहरी मुरब्बे में काश्तकार था। सोमवार रात वह मुरब्बे में नहीं पहुंचा तो परिजनों और मुरब्बा मालिक ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

बुधवार दोपहर मुख्य नहर की 248 आरडी पर पानी में एक शव दिखाई देने की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। नागरिक सुरक्षा टीम को बुलाकर नहर में रेस्क्यू शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला गया। मृतक जुम्माराम रायसिंहनगर निवासी था और वर्तमान में नहरी खेती कर रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। हादसे के बाद ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त हो गया।