जैसलमेर

JAISALMER CRIME NEWS- यहां नहर में मिला महिला का शव, वहां हत्या का आरोपित रिमांड पर

नहर में मिला अज्ञात महिला का शव,  हत्या का आरोपित रिमाण्ड पर
3 min read
• •
Updated: 6 Mar 2018, 10:08 PM IST
Jaisalmer patrika
Patrika news

नहर में मिला अज्ञात महिला का शव
रामगढ़ . नहरी क्षेत्र में स्थित टिबड़ा माइनर की 74 आरडी पर सोमवार को अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि टिबड़ा नहर की 74 आरडी पर एक शव पड़ा है। जिस पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से महिला का शव निकलवा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की चिकित्सक डॉ.गुन्जन शर्मा ने शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार कर दिया। सहायक उप निरिक्षक श्यामसिंह राठौड़ ने बताया कि नहर में मिला शव 20 से 25 दिन पुराना था, जिसकी शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे है।

हत्या का आरोपित रिमाण्ड पर
मोहनगढ़ . क्षेत्र के चक चार एमजीएम में शुक्रवार देर रात्रि रामपुरा निवासी रूमालनाथ पुत्र रूप नाथ ? की धारदार से वार कर हत्या कर दी गई थी। आरोपित अचलाराम भील पुत्र पूनमाराम निवासी मोहनगढ़ ने रूमालनाथ की हत्या करने के बाद स्वयं पुलिस थाना मोहनगढ़ में समर्पण कर दिया था। जिसे पुलिस ने रविवार को जैसलमेर न्यायालय में पेश किया। जहां उसे गहन पूछताछ के लिए तीन दिन के लिए पुलिस अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए।

IMAGE CREDIT: patrika

विद्युत चोरी को लेकर मामले दर्ज
जैसलमेर . डिस्कॉम की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर विद्युत चोरियां पकड़ी। इसके बाद जुर्माना राशि जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाने में मामले दर्ज करवाए गए। विद्युत चोरी निरोधक थानाधिकारी मूलाराम भूंकर के अनुसार सोमवार को अधिशासी अभियन्ता जैसलमेर तरुणकुमार खत्री ने एईएनसीएडी कालोनी जैसलमेर के क्वार्टर में कार्रवाई की। इसी तरह कनिष्ठ अभियंता नाचना पुष्पेन्द्र मीना ने देवाराम ध्रामेश्वर 80पीडी बहाला, कानसिंह, अलसीसिंह अवाय, मेघसिंह, माधोसिंह अवाय, उम्मेदसिंह, डूंगरसिंह अवाय, करनीसिंह, बन्नेसिंह अवाय, सुमेरसिंह व जेठूसिंह अवाय की ओर से विद्युत चोरी करते पकड़े जाने के बाद जुर्माना राशि के लिए नोटिस भी दिया गया, लेकिन उन्होंने रुपए जमा नहीं करवाए। इस पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई के लिए मामले दर्ज करवाए गए।

नकल करते छात्र को पकड़ा
पोकरण . स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में चल रही बीए की परीक्षा के दौरान सोमवार को नकल करते एक छात्र पकड़ा गया। प्राचार्य डॉ.एनके व्यास ने बताया कि सोमवार को बीए प्रथम वर्ष इतिहास द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा चल रही थी। महाविद्यालय के गठित उडऩदस्ते ने परीक्षार्थियों की जांच की। इस दौरान एक छात्र पर्ची से नकल करते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से 10 पर्चियां पकड़ी गई। जिसकी उत्तर पुस्तिका व नकल की पर्ची जब्त कर प्रकरण तैयार किया गया तथा जेएनवीयू को भिजवाया गया।

संदिग्ध अवस्था में दो गिरफ्तार, एक को जेल भेजा- रेलवे स्टेशन पर घूम रहे थे युवक
पोकरण . स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार रात को संदिग्धावस्था में घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार रात 11 बजे मुख्य आरक्षक अनोपाराम विश्रोई मय जाब्ता गश्त कर रहे थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन रोड पर डिस्कॉम कार्यालय के आगे दो युवक घूम रहे थे। उनसे पूछताछ की, तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर जुर्म की रोकथाम के लिए लखा निवासी स्वरूपसिंह पुत्र तखतसिंह राजपुरोहित व खारा हाल पुलिस लाइन कच्ची बस्ती जैसलमेर निवासी सुनील पुत्र अर्जुनराम विश्रोई को गिरफ्तार किया। उन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से सुनील को न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए।

IMAGE CREDIT: patrika
Updated on:
6 Mar 2018, 10:08 PM IST
Published on: