जैसलमेर

Jaisalmer: रामदेवरा में 20 लाख की लागत से बनी हाइटेक एसी साइंस लैब

ग्राम पंचायत रामदेवरा ने ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में अनूठी पहल करते हुए पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में करीब 20 लाख रुपए की लागत से एयर कंडीशंड हाईटेक साइंस लैब तैयार करवाई है। जुलाई सत्र से शुरू हुई इस लैब में विज्ञान के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित अध्ययन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
2 min read
Aug 02, 2026
pokaran school scince lab
20 लाख की लागत से बनी हाइटेक एसी साइंस लैब

जैसलमेर. ग्राम पंचायत रामदेवरा ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए पीएम श्रीराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में करीब 20 लाख रुपए की लागत से एयर कंडीशंड (एसी) हाईटेक साइंस लैब तैयार करवाई है। जुलाई सत्र से लैब में नियमित अध्ययन शुरू हो चुका है। पंचायत ने अपनी निजी आय से यह लैब बनवाई है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी शहरी स्तर की सुविधाएं मिल सकें। लैब में एक साथ 50 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। यहां आधुनिक फर्नीचर, फॉल्स सीलिंग, एयर कंडीशनर, 50 कंप्यूटर सिस्टम और बिजली बाधित होने पर निर्बाध पढ़ाई के लिए 5 किलोवाट क्षमता का इनवर्टर भी लगाया गया है। यहां विज्ञान के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) आधारित अध्ययन की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

क्या हुआ, क्या नहीं-

हाइटेक एसी साइंस लैब तैयार होकर जुलाई सत्र से शुरू हो गई है। अब विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों के बीच पढ़ाई का अवसर मिल रहा है। हालांकि लैब में विज्ञान एवं एआइ आधारित सभी उन्नत उपकरणों और प्रयोगात्मक संसाधनों का विस्तार अभी भविष्य की आवश्यकता माना जा रहा है।

पत्रिका की नजर

ग्रामीण सरकारी विद्यालय में पंचायत की ओर से 20 लाख रुपए खर्च कर आधुनिक एसी साइंस लैब तैयार करना सराहनीय मान रहे हैं। यदि इस लैब में समय-समय पर नए उपकरण, सॉफ्टवेयर और प्रशिक्षित संसाधन भी जोड़े जाते रहे तो यह ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा का मजबूत केंद्र बन सकती है। पत्रिका इस पहल और इसके आगे के विकास पर नजर बनाए रखेगा।

तृतीय श्रेणी, नव पदोन्नत व्याख्याताओं के स्थानांतरण की मांग, बैठक में चर्चा

जैसलमेर. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जैसलमेर की जिला बैठक अमर शहीद सागरमल गोपा राउमावि में आयोजित की गई। बैठक में तृतीय श्रेणी शिक्षकों व नव पदोन्नत व्याख्याताओं को स्थानांतरण से वंचित किए जाने को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें प्रदेश स्तर से इस संबंध में उचित कार्रवाई तथा पुनः प्रयास करने की मांग की गई। समर्पित वेतन व पेंशन धारियों को अविलंब भुगतान करने की भी मांग प्रमुख रही। जिलाध्यक्ष सवाईसिंह मूलाना ने आगामी दिवस में उपशाखा कार्यकारिणी का गठन करने, वर्ष 2007-08 में नियुक्त शिक्षकों के स्थायीकरण की त्रुटियों को दूर करने हेतु संबंधित शिक्षकों से एकमुश्त आवेदन करने की अपील की। उन्होंने आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष महिला रजनी गोपा ने सभी कार्यकर्ताओं को समय पर अपने कर्तव्य पालन करने की अपील की। इस दौरान जिला मंत्री मांगी लाल सोनी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण व्यास, कोषाध्यक्ष स्वरूप सिंह सत्ता सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

Updated on:
02 Aug 2026 07:47 pm
Published on:
02 Aug 2026 07:47 pm