जैसलमेर

JAISALMER NEWS- होमगार्ड भर्ती में हंगामा, अभ्यार्थियों ने जिम्मेदारों पर लगाए वो वाले निजी आरोप, कहा कुछ ऐसा कि…

बॉर्डर होमगार्ड में वॉलेंटियर्स की भर्तीपर युवकों ने विरोध के स्वर मुखर किए-अधिकारियों पर पक्षपात का लगाया आरोप

2 min read
Jaisalmer patrika
patrika news

जैसलमेर. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित कंपनियों में तैनात करने के लिए बॉर्डर होमगार्ड मुख्यालय पर वॉलेंटियर्स की भर्ती प्रक्रिया पर बुधवार को उस समय विवाद की छाया पड़ गई, जब अचयनित युवकों ने अधिकारियों पर पक्षपात और मनमानेपन का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।उन्होंने अधिकारियों पर अपने चहेतों का चयन करने तथा योग्यता होने के बावजूद उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर करने का आरोप लगाया। युवकों के आरोपों को अधिकारियों ने नकार दिया।व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को बुलाना पड़ा।
हंगामे की स्थितियां बनी
जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब साठ वॉलेंटियर्स की भर्ती के लिए सम मार्ग स्थित बॉर्डर होमगार्ड परिसर में शारीरिक दक्षता की परीक्षा ली गई।जिसमें प्रतिभागियों को निर्धारित दूरी की दौड़ लगानी थी और उनकी लम्बाई व सीने का माप लिया गया।इस प्रक्रिया में जिन युवकों को नाकाम घोषित किया गया, उन्होंने विरोध के स्वर मुखर करने शुरू कर दिए।उनका आरोप था कि, पूरी शारीरिक क्षमता होने के बावजूद गलत ढंग से उन्हें बाहर किया गया है।आरक्षित वर्ग के एक प्रतिभागी ने आरोप लगाया कि उसे नियमानुसार सीने के माप में छूट का लाभ नहीं दिया गया।इन युवकों ने संबंधित अधिकारी के खिलाफनारेबाजी भी की।अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने उपस्थित मीडियाकर्मियों के सामने अपना पक्ष रखा तथा कुछने भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया।
अधिकारियों ने इन आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि यह भर्ती सीधे तौर पर शारीरिक दमखम पर आधारित है।इसमें जो ज्यादा सक्षम होगा, उसी का चयन किया गया है।जिनका चयन नहीं हुआ है, वे नाहक विरोध कर रहे हैं।

IMAGE CREDIT: patrika

रिफाइनरी के बारे में दी जानकारी
बाड़मेर में लगाई गई रिफाइनरी के प्रचार प्रसार व उसकी जानकारी देने के लिए लाठी व धोलिया गांव में बुधवार को नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि मंगलवार को बाड़मेर के पचपदरा में रिफाइनरी का कार्य शुभारंभ किया गया। रिफाइनरी से आमजन को अवगत करवाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से निकाला गया रथ बुधवार को लाठी व धोलिया पहुंचा। यहां कलाकारों ने प्रदर्शन कर व फिल्म दिखाकर लोगों को रिफाइनरी सहित केन्द्र सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया।

Published on:
18 Jan 2018 11:41 am