जैसलमेर

रेस्टोरेंट में मिली अवैध शराब,एक गिरफ्तार

- हरकत में आया आबकारी विभाग  
less than 1 minute read
Apr 09, 2019
jaisalmer
रेस्टोरेंट में मिली अवैध शराब,एक गिरफ्तार

जैसलमेर.जैसलमेर में आबकारी विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए बीती रात्रि रेस्टोरेंट्स में अवैध रूप से शराब-बीयर परोसे जाने के खिलाफ तलाशी अभियान चलाते हुए एक रेस्टोरेंट से अवैध बीयर बरामद की है। इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।
कई जगहों पर दी दबिश
जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता की पालना मेें आबकारी विभाग जैसलमेर के दल ने निरीक्षक राकेश खत्री के नेतृत्व में रामगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में तलाशी ली तो वहां से 15 बीयर बरामद करते हुए संचालक एवनसिंह पुत्र उदयसिंह को गिरफ्तार कर रेस्टोरेंट में बिना स्वीकृत अनुज्ञापत्र मदिरा का अभियोग दर्ज किया गया। दल ने जैसलमेर में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए अभियान के तहत कुल पांच जगहों पर दबिश दी। दल में विभाग के भगवानदास, देवीसिंह, तनेरावसिंह, स्वरूपसिंह, धनसिंह, भागीरथसिंह भी शामिल थे। इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।

Published on:
09 Apr 2019 06:47 pm