जैसलमेर

चिकित्सक शिविरों में, अस्पताल में बिगड़ी व्यवस्था

- चरमराई व्यवस्थाओं से मरीज हो रहे परेशान

less than 1 minute read
Dec 02, 2021
चिकित्सक शिविरों में, अस्पताल में बिगड़ी व्यवस्था

पोकरण. कस्बे में स्थित राजकीय उप जिला चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। जबकि कुछ चिकित्सकों के शिविरों में ड्यूटी, अवकाश पर होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। अव्यवस्थाओं से मरीजों का बेहाल हो रहा है। बावजूद इसके इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही चिकित्सा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में तीन से चार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ एक चिकित्सक साप्ताहिक अवकाश, एक रात्रिकालीन ड्यूटी व एक अवकाश पर रहते है। ऐसे में प्रतिदिन छह से सात चिकित्सक अस्पताल में नहीं मिलते है। जिसके कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को अपने उपचार को लेकर परेशानी हो रही है।
बदलते मौसम से बढ़ रहे मरीज
गत डेढ़ माह से अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। विशेष रूप से डेंगू, मलेरिया, सर्दी, जुकाम, बुखार आदि के मरीज अपने उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे है। जिन्हें कई बार चिकित्सक नहीं मिलने के कारण परेशानी होती है।
ये भी परेशानी
तबीयत बिगडऩे पर मरीज अस्पताल आते है। इस दौरान एक चिकित्सक मिलता है और उपचार करवाते है, लेकिन जब तीन दिन बाद पुन: आते है, तो उस चिकित्सक की ड्यूटी शिविर में अथवा वह अवकाश पर मिलता है, तो अन्य चिकित्सक से पुन: उपचार लेना पड़ता है। ऐसे में मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। बावजूद इसके जिम्मेदार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे है।

Published on:
02 Dec 2021 04:29 pm
Also Read
View All