जैसलमेर

RAJASTHAN BIG CRIME NEWS- सनसनीखेज वारदात दो दुल्हनों के पिता ने अपनी पत्नी के बाद कर दी भाई-भाभी की हत्या

- शादी के घर में मंगल गीतों की जगह सुनाई दिए रुंदन के स्वर, हत्या की वारदात- राजस्थान के इस गांव में दो डोलियां उठने से पहले उठ गई तीन अर्थियां
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2018, 5:05 AM IST
Jaisalmer news
patrika news

दुल्हनों के पिता ने की तीन परिवारजनों की हत्या, घर सहित गांव में छाया मातम, हर कोई स्तब्ध, फैली सनसनी
पोकरण/फलसूण्ड. घर में दो बेटियों की शादी के चलते खुशियों का माहौल था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। हर कोई शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। शाम को बारातें आने वाली थी, तो लोग स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन काल का चक्र ऐसा घूमा कि मंगल गीतों की जगह घर में रुंदन के स्वर गूंजने लगे। गांव का माहौल गमगीन हो गया। मामला है फलसूण्ड थानांतर्गत बलाड़ ग्राम पंचायत के रूपसर गांव का। जहां गुरुवार की देर रात्रि में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, छोटे भाई व उसकी पत्नी की हत्या कर दी और खुद आत्महत्या करने के लिए कुए में कूद गया, लेकिन स्वयं की जान बच गई।




छोटी बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल
दलाराम के छोटे भाई रेंवताराम के एक ही संतान है। छह माह की पुत्री वारदात के समय अपने माता-पिता के पलंग के पास पालने में सो रही थी। रात्रि में हत्या के बाद शुक्रवार को सुबह से ही बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। माता-पिता की मौत के बाद अब उसे चुप करवाने वाला भी कोई नहीं है। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। इसके अलावा दलाराम के चार पुत्रियां है, जिनमें से एक पुत्री की शादी पूर्व में कर दी गई है तथा दो पुत्रियों की शादी शुक्रवार को होनी थी। एक पुत्री व दो पुत्र छोटे है।

Published on: