जैसलमेर

रात और दिन की गर्मी में बढ़ोतरी, पारा भी चढ़ा

स्वर्णनगरी में गर्मी का सितम हर दिन बढ़ता जा रहा है। दिन में लू चलने के हालात फिर से बन गए हैं।
less than 1 minute read
Apr 24, 2025
Feature image

स्वर्णनगरी में गर्मी का सितम हर दिन बढ़ता जा रहा है। दिन में लू चलने के हालात फिर से बन गए हैं। इसके अलावा पिछली रातों में रही शीतलता भी धीरे-धीरे गायब होती जा रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.4 और न्यूनतम 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया, जो एक दिन पहले क्रमश: 42.5 व 23.0 डिग्री रहा था। दिन में आकाश पूरी तरह से साफ रहा और सूरज की किरणों ने लोगों की हालत खराब कर दी। इसके साथ चलने वाली हवा से लू का अनुभव हुआ। घरों व दुकानों में पंखों की हवा अब बेअसर हो चुकी है। कूलर व एयरकंडीशनर से ही राहत मिल रही है। आगामी दिनों में तापमान एक बार फिर 45 डिग्री के स्तर को छू सकता है। गौरतलब है कि अप्रेल के मध्य में तापमान एक बार 46 डिग्री तक पहुंच गया था। उसके बाद उसमें गिरावट आई और गत दिनों में यह सबसे कम होते-होते 40 डिग्री से भी नीचे आया।

Published on:
24 Apr 2025 08:54 pm