
जैसलमेर. राजस्थान स्टेट माइन्स एंड मिनरल्स लि. आरएसएमएम की सोनू लाइम स्टोन माइन्स का 29 वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह अजमेर क्षेत्र के अवसर पर 3 सदस्यीय निरीक्षण दल की ओर से निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि अजमेर क्षेत्र अंतर्गत के यांत्रिकृत खुली खदानों, ओपन कास्ट, अद्र्ध यांत्रिकृत खुली खदानों, मेनुअल खुली खदानों व भूमिगत खदानों में 29 वां खान पर्यावरण एव खनिज संरक्षण सप्ताह, भारतीय खान ब्यूरो, खान मंत्रालय के तत्वावधान में 18 नवम्बर से 24 नवम्बर तक मनाया जा रहा है । इससे पूर्व में रविवार को सुबह 10 बजे को खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण ध्वज का ध्वजारोहण की ओर से आगाज किया गया। निरीक्षण दल की ओर से गुरुवार को खान व समस्त क्रशिंग प्लांट तथा खनन कार्य में प्रयुक्त हेवी अर्थ मूविंग मशीनरिज व क्रशिंग सयंत्रों का खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मापदण्डों के आधार पर निरीक्षण किया । निरीक्षण दल की ओर से पर्यावरण मापदण्डों के आधार पर खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विभिन्न कार्यो पर खदानों को खान ब्यूरो के तत्वावधान में जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड जयपुर, सिरोही के आतिथ्य में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। निरीक्षण दल का सानु खदान पहुचने पर उपमहाप्रबंधक.खनन व लाईमस्टोन इकाई प्रमुख राजेन्द्र मेनारियाए वरिष्ठ प्रबंधक खनन मधुसुदन व्यास, प्रबंधक, यांत्रिक महेंद्र स्वरुप माथुर, प्रबंधक, यांत्रिक बालाराम चौधरी, प्रबंधक खनन जालाराम चौधरी, उप प्रबंधक खान आशीष परिहार, उप प्रबंधक खान मयंक राव, उप प्रबंधक सामग्री प्रबंधन अरविंद कंसोटिया, सहायक प्रबंधक जितेन्द्र यादव, सहायक प्रबंधक खनन सुरेंद्रसिंह चौधरी, सहायक प्रबंधक खनन सत्यनारायण पालीवाल, सहायक प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन पंकज धपोला एवं खान पर्यावरण समिति के सदस्यों की ओर से स्वागत किया गया।
सुथार युवा संगठन की बैठक हुई सम्पन्न
जैसलमेर. स्थानीय कार्यालय में सुथार युवा संगठन के मुख्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। मुख्य प्रवक्ता गोपाल सुथार ने बताया कि बैठक में सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। संगठन के संरक्षक सदस्य गणपत रामगढ़ व जैराम मूलाना ने संगठन को मजबूत बनाने की बात कही । संस्थापक आनंद देवड़ा ने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया । रमेश जोधा ने सुथार समाज की राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने पर जोर दिया । संगठन के महासचिव अमृत भादासर व अध्यक्ष हमीराराम ने नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया । संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए गुमान, पूनम, अरविंद व सवाई ने विचार व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता सरपंच डाबला रमेश जोधा ने की। बैठक में 25 से अधिक युवा साथी उपस्थित रहे ।