जैसलमेर

स्वच्छता की स्थिति में सुधार लाने की हिदायत

स्थानीय पंचायत समिति सांकड़ा सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 को लेकर कार्मिकों की बैठक सोमवार को आयोजित की गई, जिसमें पंचायत प्रसार अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों, तकनीकी सहायकों, कनिष्ठ लिपिकों, पंचायत सहायकों, रोजगार सहायकों, डीआरजी सदस्यों ने भाग लिया।
2 min read
Aug 28, 2018
Instructions to improve the condition of cleanliness
स्वच्छता की स्थिति में सुधार लाने की हिदायत

पोकरण. स्थानीय पंचायत समिति सांकड़ा सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 को लेकर कार्मिकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंचायत प्रसार अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों, तकनीकी सहायकों, कनिष्ठ लिपिकों, पंचायत सहायकों, रोजगार सहायकों, डीआरजी सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेश्वर मीणा ने बताया कि एक से 30 अगस्त तक ग्रामीण स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अवलोकन, फीडबैक, कार्यों की प्रगति का सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने 30 अगस्त तक 100 एप्प डाउनलोड करने व फीडबेक देने को कहा। विकास अधिकारी नारायण सुथार ने एप्प डाउनलोड की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कार्मिकों को अधिकाधिक संख्या में एप डाउनलोड कर सर्वे करने के निर्देश दिए। जिला समन्वयक किशोर बिस्सा ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर एमआईएस सहायक देवीलाल रंगा, ब्लॉक समन्वयक जितेन्द्रकुमार, दीपक रंगा ने पॉवर पोइंट के माध्यम से विभिन्न जानकारियां दी।

बिगड़ी सफाई व्यवस्था से हो रही परेशानी
रामदेवरा. गांव में प्रशासनिक रूप से मेला शुरू हो जाने के बाद भी सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होने से जगह-जगह कचरे के ढेर लगे पड़े है। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि प्रशासनिक रूप से मेला सोमवार को शुरू कर दिया गया है। आगामी 10 सितम्बर से विधिवत रूप से मेला शुरू होगा। गांव में श्रद्धालुओं की आवक भी शुरू हो चुकी है। गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। बावजूद इसके ग्राम पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था सुधारने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

समस्याओं के निराकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन
पोकरण. प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक के पदाधिकारियों को अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सुपुर्द कर समस्याओं के निराकरण की मांग की। इंटक के अध्यक्ष सईसदीन मेहर, महामंत्री अमरगिरी ने ज्ञापन सुपुर्द कर बताया कि पोकरण खण्ड के अधीन एक अप्रेल 1987 के बाद कार्यरत बेलदारों को पूर्व में पूर्व में कार्यरत बेलदारों के समान ग्रेड-पे नहीं मिल रहा है। उन्होंने समान ग्रेड पे दिलाने की मांग की है। इसी प्रकार उन्होंने लम्बे समय से बकाया प्रकरणों का निस्तारण करवाने, सातवां वेतन आयोग लागू करवाने, बकाया एरियर भुगतान करवाने, सहायकों व बेलदारों की पदोन्नति के आदेश जारी करवाने, यात्रा व चिकित्सा भत्ता के बकाया बिलों का भुगतान करवाने, जल योजनाओं के जर्जर पंपरूमों की मरम्मत करवाने, पोकरण के एमबी वेल पर व्याप्त असुविधाओं आदि समस्याओं के निराकरण की मांग की है।

Published on:
28 Aug 2018 06:11 pm