4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेलार्थियों की सुविधाओं के विस्तार पर की चर्चा

पोकरण क्षेत्र के मौजीज लोगों की एक बैठक लोकदेवता बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ महाराज के आश्रम में सोमवार की शाम आयोजित की गई।
2 min read
Google source verification
Discussion on extension of facilities for Reverents in ramdevra

मेलार्थियों की सुविधाओं के विस्तार पर की चर्चा

पोकरण. क्षेत्र के मौजीज लोगों की एक बैठक लोकदेवता बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ महाराज के आश्रम में सोमवार की शाम आयोजित की गई। जिसमें आश्रम के पुजारियों की बारीबंदी, आश्रम के रख रखाव, मेलार्थियों की सुविधाओं के विस्तार व आश्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आश्रम में आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिले, उन्हें दर्शनों के दौरान परेशानी न हो तथा मेले के दौरान दर्शनार्थियों की संख्या बढ जाने पर उन्हें कम से कम समय में दर्शन हो, आपस में पुजारियों के झगड़े के कारण देश के कोने-कोने से आने वाले जातरु परेशान न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को बेहतर रूप से अंजाम दिया जाना चाहिए। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आश्रम के पुजारी तेजनाथ, ओमनाथ, चुतरनाथ के परिवार आपस में आए दिन झगड़े व विवाद करते है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। आश्रम की स्थापना पूर्व में पोकरणा राजपूतों की ओर से की गई थी तथा पुजारियों को मात्र पूजा व व्यवस्थाओं की देखभाल के लिए नियुक्त किया गया था। उन्हें मालिकाना हक नहीं दिया गया था। यदि पुजारी आपस में विवाद या झगड़ा करते रहे, तो नए पुजारी नियुक्त कर आश्रम का सही संचालन की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में अधिवक्ता उम्मेदसिंह सांकड़ा, चंदनसिंह राठौड़, देवीसिंह, कल्याणसिंह, रामसिंह, जालमसिंह, गणपतनाथ, भोमसिंह सनावड़ा, शंभूसिंह, कूंपसिंह, सोमनाथ, नेपालसिंह, खेतसिंह सहित सनावड़ा, सांकड़ा, चौक, मोडरडी, चांदनी, राजमथाई, जैमला, लूणाकल्लां, लूणाखुर्द, बलाड़, महेशों की ढाणी आदि गांवों से आए पोकरणा समाज व अन्य लोग भी उपस्थित थे।

बाल संसद का किया गठन
पोकरण. क्षेत्र के सांकड़ा गांव में स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को बाल संसद का गठन किया गया। बाल संसद प्रभारी भूराराम सैन ने बताया कि बाल संसद में भवानीसिंह को प्रधानमंत्री, पूजा को उपप्रधानमंत्री, राजपालसिंह को पर्यावरण मंत्री, महेश को गृहकार्यमंत्री, दिव्या राठी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, विरेन्द्रसिंह को खेलमंत्री, हीना पंवार को शिक्षामंत्री, विक्रम सैन को वाहन मंत्री, अरविंदसिंह को योग व प्राणायाम मंत्री, जसवंतसिंह को वंदना मंत्री मनोनीत किया गया। प्रधानाध्यापक जोगराजसिंह राठौड़ ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।