- सैलानियों की सुरक्षा व नववर्ष पर कार्यक्रमों के संबंध में कोविड गाइडलाइन की पालना कराने पर चर्चा- अपराध गोष्ठी का आयोजन
जैसलमेर. थाना स्तर पर पुलिस कार्य प्रणाली को सुदृढ़ करने एवं आगामी नववर्ष को देखते हुए जिले में आने वाले सैलानियों की सुरक्षा तथा कोविड-19 से संबंधित प्राप्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह की ओर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिले के थानाधिकारियों व वृताधिकारियों की अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वृताधिकारी वृत नाचना हुकमाराम, उप अधीक्षक पुलिस एससी-एसटी सैल जैसलमेर फाउलाल, थानाधिकारी पुलिस थाना पोकरण उप अधीक्षक पुलिस, अरविन्द कुमार एवं जिले के समस्त थानाधिकारी व अपराध सहायक देवाराम उपस्थित थे। आगामी नववर्ष को देखते हुए सैलानियों की सुरक्षा एवं नववर्ष के स्वागत के लिए कार्यक्रमों के संबंध में कोविड-19 के लेकर जारी आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष के आगमन के उपलक्ष पर दुनिया एवं देश के कोने-कोने से सैलानी जैसलमेर भ्रमण करने के लिए आये, जिनकी सुरक्षा के साथ-साथ कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए सरकार द्वारा जारी आदेषो की पालना करने को जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी को निर्देशित किया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्ष के अंत में पैंडेसी को मुख्यालय के निर्देशानुसार कम करने के लिए समस्त थानाधिकारियों को निर्देश दिये तथा थाना पर दर्ज प्रकरणों में तुरंत अनुसंधान कर पीडित को न्याय दिलवाने की बात कही। जिले में नशीले पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले के समस्त वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए। नशीले पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला स्तर पर समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है। उसके अलावा भी समस्त थानों को ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई करने को कहा।
इन पर भी हुई चर्चा
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में इसदादी कार्यवाही, लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही, एमवी एक्ट की कार्यवाही, अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही, सम्पति संबंधी अपराधों में बरामदगी अधिकाधिक करने, स्थायी वारंटियों, भगौड़ों एवं पीओ को गिरफतार करने, हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई, केश ऑफिसर स्कीम के तहत चयनित प्रकरणों में तुरंत कार्रवाई करने को लेकर भी चर्चा की गई।
हो आधुनिक तकनीक का उपयोग
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाधिकारियों को अपराधों के अनुसंधान में अधिकाधिक आधुनिक तकनीक प्रयोग करने, अनुसंधान किट का उपयोग करने के निर्देश दिए। थानाधिकारियों को अनुसंधान में सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए भी कहा। इसके साथ-साथ थाने पर आने वाले परिवादियों के साथ रखे अच्छा व्यवहार करने, पीडि़त को तुरंत न्याय दिलवाने एवं महिलाओं, बच्चों, कमजोर वर्गो एवं बुजुर्गों के साथ अच्छा व्यवहार रखने के लिए भी कहा। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाधिकारियों को थाने पर आने वाले परिवादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए, वहीं प्राप्त परिवाद पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उनको तुरंत न्याय दिलाने को कहा। इसके साथ-साथ समस्त थानाधिकारियों को थाना पर आने वाली महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ भी अच्छा व्यवहार रखने की भी बात कही तथा उनसे प्राप्त परिवाद पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा।