- माहौल बिगडऩे के भय से सरकार ने दिए आदेश
जैसलमेर. सुप्रीम कोर्ट के एससीएसटी एक्ट में बदलाव करने के विरोध में बिगड़े हालात के बाद जोधपुर संभाग में इन्टरनेट सेवा बंद करने के सरकारी आदेश के बाद जैसलमेर में भी शाम करीब पांच बजे इन्टरनेट बंद कर दिया। जिससे मोबाइल की इन्टरनेट सेवा बंद होने से लोगों का सोशल मीडिया से कनेक्शन कट गया। सरकार ने सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल में अशांति का वातावरण ना बने इसके लिए इन्टरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए।
गौरतलब है कि आक्रोश रैली के दौरान पुलिस की झड़प के बीच जोधपुर में माहौल बिगडऩे के भय से सरकार ने इन्टरनेट सेवा बाधित करने की सिफारिश के बाद जिला कलक्टर इन्टरनेट बंद करने के आदेश दिए। कर दी गई है। यहां कलक्टर के आदेश के बाद सभी कंपनियों की इन्टरनेट सेवाएं शाम पांच बजे के बाद बंद कर दी गई। जो बंद ही थी।
पोकरण में झड़प
जैसलमेर जिला मुख्यालय पर छिटपुट पर घटनाओं के बीच पोकरण में पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार पोकरण में दुकाने बंद नहीं करने पर उन्होंने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की और उन पर पत्थर फैंके जिससे पुलिस कर्मियों को चोटे भी आई। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लाठियां फटकार कर प्रदर्शनकारियों को भगा दिया।
करनी सेना का आक्रोश
सुबह से दोपहर बाद तक भीम सैनिकों की आक्रोश रैली में जबरदस्ती दुकाने बंद करवाने और पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद अपराह्न करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने रेली निकाली और जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर घटना की निंदा की। उन्होंने रैली के दौरान दुकानदारों को चोट पहुंचाने के आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
इन्टरनेट बंद होने से बढ़ी परेशानी
जैसलमेर जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में इन्टरनेट सेवा बंद होने से जिले के लोगों को परेशान होना पड़ा। जानकारी के अनुसार इन्टरनेट सेवा बाधित होने से रोजमर्रा के कार्यों के साथ ही सोशल मीडिया का संपर्क भी टूट गया। जिससे देश-दुनिया से संपर्क करने में लोगों को खासी परेशानी हुई। लोगों ने ब्राडबेंड के माध्यम से संपर्क करने के प्रयास किए।