जैसलमेर

JAISALMER NEWS- कोहरे से फिर लेट हुई इन्टरसिटी, अभी तक नहीं पहुंची जैसाणा

नए साल के पहले सप्ताह में अभी तक समय पर नहीं पहुंची लंबी दूरी की यह ट्रेन

2 min read
patrika news

जैसलमेर. देश व प्रदेश की राजधानी से जैसलमेर को जोडऩे वाली इन्टरसिटी एक्सप्रेस का नए साल 2018 की शुरुआत के साथ शुरू हुआ देरी से पहुंचने का सिलसिला अभी भी जारी है। कोहरे के चलते रविवार को भी यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 14659 का निर्धारित समय सुबह 11:59 का है, लेकिन यह ट्रेन दोपहर एक बजे तक भी जैसलमेर नहीं पहुंची है। ऐसे में इस ट्रेन के डेढ़ से पौने दो घंटे देरी से पहुंचने के संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जैसलमेर से जुड़ी इस ट्रेन में सबसे अधिक यात्री यात्रा करते है, लेकिन इस ट्रेन के देरी से पहुंचने से यात्रियों को दुविधा झेलनी पड़ रही है।

IMAGE CREDIT: patrika

रानीखेत भी लेट
कोहरे के कारण धोरों की धरती से पहाड़ों की नगरी को जोडकऱ देव दर्शन करवाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस भी देरी से चल रही है। यह ट्रेन नए साल से दो से चार घंटे देरी से चल रही है। जिससे इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को सर्दी में अधिक दुविधा झेलनी पड़ रही है। जानकारी के अनसार रात में सर्दी के दिनों में इस ट्रेन का इंतजार करना यात्रियों के लिए काफी दुविधाजनक साबित हो रहा है। सर्दी में तीन से चार घंटे तक कंपकंपा देने वाली रात में स्टेशन पर बैठे रहना यात्रियों के लिए दुविधाजनक बन गया है।
पर्यटकों को अधिक परेशानी
जानकारों की माने तो ट्रेनों के देरी से चलने से सबसे अधिक दुविधा यात्रियों को झेलनी पड़ रही है। उनके अनुसार होटल्स में ट्रेन की समय सारणाी के अनुरुप बुकिंग होने से उन्हें कमरा समय पर खाली करा होता है। ऐसे में ट्रेन के समय पर नहीं पहुंचने से उन्हें या तो एक दिन का अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ता है, नहीं तो उन्हें ठिठुरती रात में स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। दोनों ही परिस्थितियों में दुविधा तो यात्रियों को ही होती है।

ये भी पढ़ें

JAISALMER NEWS- कोहरे की जकड़ में जैसाणा, वाहनों की भिड़न्त से पहले निकली चीख फिर पसरा सन्नाटा
Published on:
07 Jan 2018 12:59 pm
Also Read
View All