जैसलमेर

दिन में विरासत, रात में रोशनी, जायके और बाजार का नया पर्यटन केंद्र बना गड़ीसर

दिन में विरासत, रात में रोशनी, जायके और बाजार का नया पर्यटन केंद्र बना गड़ीसर सूरज ढलते ही किनारों पर बढ़ती चहलपहल, वॉकिंग ट्रेक पर नजर आती रौनक पानी में प्रतिबिंबित रोशनी के बीच कैमरों में कैद होते…
3 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 6:29 PM IST
पर्यटन केंद्र बना गड़ीसर

दिन में विरासत, रात में रोशनी, जायके और बाजार का नया पर्यटन केंद्र बना गड़ीसर सूरज ढलते ही किनारों पर बढ़ती चहलपहल, वॉकिंग ट्रेक पर नजर आती रौनक पानी में प्रतिबिंबित रोशनी के बीच कैमरों में कैद होते खूबसूरत नजारे फूड जोन से हस्तशिल्प बाजार तक, पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार गलियां परिवारों की सैर, युवाओं के फोटोशूट और खरीदारी से बढ़ता रात्रिकालीन आकर्षण जैसलमेर. जैसलमेर में पर्यटन का अनुभव अब सूरज ढलने के साथ खत्म नहीं होता, बल्कि नए रंग में सामने आता है। दिनभर ऐतिहासिक स्थलों की सैर के बाद शाम होते ही पर्यटकों के कदम गड़ीसर सरोवर की ओर बढ़ने लगते हैं। रोशनी से जगमगाता परिवेश, पानी में उभरती परछाइयां, किनारे बने वॉकिंग ट्रेक पर टहलते परिवार और कैमरों में नजारे कैद करते युवा यहां की रात को खास बना रहे हैं। ऐतिहासिक जल विरासत के रूप में पहचान रखने वाला गड़ीसर अब नाइट टूरिज्म, खानपान और खरीदारी का आकर्षण भी बन रहा है। शाम ढलने के बाद सरोवर का दृश्य दिन से बिल्कुल अलग नजर आता है। रोशनी और पानी का मेल खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है। परिवार बच्चों के साथ सैर करते हैं, वहीं युवा ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में फोटोशूट और फोटोग्राफी करते दिखाई देते हैं।

पर्यटक यहां कुछ पल बिताने के साथ यादगार तस्वीरें भी संजो रहे हैं। सरोवर के आसपास फूड जोन में शाम के बाद गतिविधियां बढ़ जाती हैं। पर्यटक खानपान के साथ आसपास के बाजारों में खरीदारी करते हैं। आर्टिफिशियल ज्वैलरी, लकड़ी के ब्लॉक, सजावटी हस्तशिल्प और अष्टधातु की मूर्तियां उनकी पसंद में शामिल हैं। इससे छोटे दुकानदारों और स्थानीय कारोबारियों को भी पर्यटन गतिविधियों का लाभ मिलता है। नाइट टूरिज्म के प्रमुख आकर्षण -वॉकिंग ट्रेक पर पारिवारिक सैर। -रोशनी के बीच फोटोग्राफी और फोटोशूट। -फूड जोन में खानपान। -हस्तशिल्प और आभूषणों की खरीदारी। -स्थानीय दुकानदारों के कारोबार को नए अवसर। पर्यटकों की जुबानी, गड़ीसर के खास अनुभव रात में सरोवर का नजारा यादगार पानी में प्रतिबिंबित रोशनी और शांत वातावरण बेहद आकर्षक है। परिवार के साथ यहां घूमना, तस्वीरें लेना और आसपास खानपान का आनंद लेना हमारी जैसलमेर यात्रा का यादगार अनुभव रहा। — नेहा मेहता, अहमदाबाद फोटोग्राफी और खरीदारी का अनूठा संगम ऐतिहासिक परिवेश और रात की रोशनी का संयोजन फोटोग्राफी के लिए शानदार है। बाजार में लकड़ी के ब्लॉक और सजावटी वस्तुओं की विविधता भी काफी आकर्षक लगी। — हर्ष पटेल, सूरत बढ़ेगी सुविधाएं तो और मजबूत होगा नाइट टूरिज्म पर्यटकों का ठहराव बढ़ाना स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग और बैठने की सुविधाओं से गड़ीसर का रात्रिकालीन आकर्षण और मजबूत हो सकता है। -कैलाश व्यास, पर्यटन व्यवसायी"}">सूरज ढलते ही किनारों पर बढ़ती चहलपहल, वॉकिंग ट्रेक पर नजर आती रौनक

परिवारों की सैर, युवाओं के फोटोशूट और खरीदारी से बढ़ता रात्रिकालीन आकर्षण

जैसलमेर. जैसलमेर में पर्यटन का अनुभव अब सूरज ढलने के साथ खत्म नहीं होता, बल्कि नए रंग में सामने आता है। दिनभर ऐतिहासिक स्थलों की सैर के बाद शाम होते ही पर्यटकों के कदम गड़ीसर सरोवर की ओर बढ़ने लगते हैं। रोशनी से जगमगाता परिवेश, पानी में उभरती परछाइयां, किनारे बने वॉकिंग ट्रेक पर टहलते परिवार और कैमरों में नजारे कैद करते युवा यहां की रात को खास बना रहे हैं। ऐतिहासिक जल विरासत के रूप में पहचान रखने वाला गड़ीसर अब नाइट टूरिज्म, खानपान और खरीदारी का आकर्षण भी बन रहा है। शाम ढलने के बाद सरोवर का दृश्य दिन से बिल्कुल अलग नजर आता है। रोशनी और पानी का मेल खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है। परिवार बच्चों के साथ सैर करते हैं, वहीं युवा ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में फोटोशूट और फोटोग्राफी करते दिखाई देते हैं। पर्यटक यहां कुछ पल बिताने के साथ यादगार तस्वीरें भी संजो रहे हैं। सरोवर के आसपास फूड जोन में शाम के बाद गतिविधियां बढ़ जाती हैं। पर्यटक खानपान के साथ आसपास के बाजारों में खरीदारी करते हैं। आर्टिफिशियल ज्वैलरी, लकड़ी के ब्लॉक, सजावटी हस्तशिल्प और अष्टधातु की मूर्तियां उनकी पसंद में शामिल हैं। इससे छोटे दुकानदारों और स्थानीय कारोबारियों को भी पर्यटन गतिविधियों का लाभ मिलता है।

नाइट टूरिज्म के प्रमुख आकर्षण

-वॉकिंग ट्रेक पर पारिवारिक सैर।

-रोशनी के बीच फोटोग्राफी और फोटोशूट।

-फूड जोन में खानपान।

-हस्तशिल्प और आभूषणों की खरीदारी।

-स्थानीय दुकानदारों के कारोबार को नए अवसर।

पर्यटकों की जुबानी, गड़ीसर के खास अनुभव

रात में सरोवर का नजारा यादगार

पानी में प्रतिबिंबित रोशनी और शांत वातावरण बेहद आकर्षक है। परिवार के साथ यहां घूमना, तस्वीरें लेना और आसपास खानपान का आनंद लेना हमारी जैसलमेर यात्रा का यादगार अनुभव रहा।

— नेहा मेहता, अहमदाबाद

फोटोग्राफी और खरीदारी का अनूठा संगम

ऐतिहासिक परिवेश और रात की रोशनी का संयोजन फोटोग्राफी के लिए शानदार है। बाजार में लकड़ी के ब्लॉक और सजावटी वस्तुओं की विविधता भी काफी आकर्षक लगी।

— हर्ष पटेल, सूरत

बढ़ेगी सुविधाएं तो और मजबूत होगा नाइट टूरिज्म

पर्यटकों का ठहराव बढ़ाना स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग और बैठने की सुविधाओं से गड़ीसर का रात्रिकालीन आकर्षण और मजबूत हो सकता है।

-कैलाश व्यास, पर्यटन व्यवसायी

Updated on:
27 Nov 2026, 6:29 PM IST
Published on: