जैसलमेर

Jaisalmer Crime News: पवन ऊर्जा संयंत्र से तांबे की केबल चोरी में वांछित आरोपी गिरफ्तार

पवन ऊर्जा संयंत्रों से तांबे की केबल चोरी के मामले में सांगड़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी महिपालसिंह को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Jul 24, 2025

jaisalmer Crime News: पवन ऊर्जा संयंत्रों से तांबे की केबल चोरी के मामले में सांगड़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी महिपालसिंह को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है। घटना 28 अप्रेल की रात की है, जब मोढा गणेशपुरा सरहद क्षेत्र में स्थित निजी कंपनी के पवन ऊर्जा संयंत्रों से अज्ञात चोरों ने तांबे की केबल काटकर चोरी कर ली थी। इस संबंध में 8 मई को कंपनी के सुपरवाइजर नेपालसिंह ने पुलिस थाना सांगड़ में मामला दर्ज करवाया।

चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान जुगतावत के मार्गदर्शन और वृताधिकारी रूपसिंह ईन्दा के सुपरविजन में सांगड़ थानाधिकारी बाबूराम के नेतृत्व में अनुसंधान अधिकारी खुशालचन्द ने तकनीकी साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान की। पुलिस ने आरोपी महिपालसिंह पुत्र नरपतसिंह निवासी पिथला, थाना खुहड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Published on:
24 Jul 2025 08:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर