26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर: गर्मी का असर तेज, तापमान गिरा.. फिर भी दिन में धूप तेज

जैसलमेर में मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है। शुक्रवार को दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 65536; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 43;zeissColor: bright;

जैसलमेर में मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है। शुक्रवार को दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस प्रकार शुक्रवार को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रहा।

सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। हालांकि दोपहर में तेज धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। कई लोग गर्मी से बचने के लिए सिर पर कपड़ा या टोपी का उपयोग करते दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च माह के दूसरे पखवाड़े में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगता है और आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव और तेज हो सकता है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचाव के उपाय करने की सलाह दी जा रही है। मरुक्षेत्र में तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।