जैसलमेर

जैसलमेर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा @ 5.8

जैसलमेर में बीती रात मौसम की सबसे सर्द रात साबित हुई। शनि-रविवार की दरम्यानी रात को तापमान 5.8 डिग्री तक लुढक़ गया।

less than 1 minute read
Dec 15, 2024
jsm

जैसलमेर में बीती रात मौसम की सबसे सर्द रात साबित हुई। शनि-रविवार की दरम्यानी रात को तापमान 5.8 डिग्री तक लुढक़ गया। यह इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान रहा। अब तक तापमान 7 डिग्री या उससे ऊपर ही न्यूनतम स्तर तक लुढक़ा था। रात में सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में बैठे होने के बावजूद ठिठुरा दिया। दूसरी तरफ रविवार को तेज धूप चमकने से लोगों को सर्दी से राहत भी मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सै. तक चढ़ गया। जो एक दिन पहले शनिवार को 23.8 डिग्री रहा था। इस तरह से एक दिन में अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जबकि रात के मामले में शनि व रविवार की रात में 1.9 डिग्री की कमी आई। उससे पहले की रात में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को दिन में सैलानी भी तेज धूप में इत्मीनान से घूमते नजर आए। जबकि सूर्यास्त के बाद मौसम के मिजाज में तब्दीली आ गई। सर्द वातावरण में लोग रात 9-9.30 बजे तक अपने घरों में चले गए। बाजारों में चहल-पहल कम हो गई।

Published on:
15 Dec 2024 10:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर