
जैसलमेर. नगरपरिषद की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा 15 से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। नगरपरिषद सभापति कविता खत्री, पार्षद ईश्वरी देवी, गवरा देवी, खातु, इन्द्रसिंह, हाकमदान, भवानीसिंह, हरीसिंह, बाबुलाल, कमल किशोर व आयुक्त झब्बरसिंह, अधिशाषी अभियंता राजीव कश्यप, सहायक अभियंता राहुल भाटिया ने स्वच्छता रैली को रवाना किया।
गांधी जयंती व शास्त्री जयंती समारोह 2 को
जैसलमेर. शहर के गाँधी बाल मन्दिर विद्यालय के 64 वें स्थापना दिवस एवं गाँधी -शास्त्री जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 2 अक्टुबर को आयोजित मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। किसी भी विद्यालय से अधिकतम चार विद्यार्थी हर संवर्ग में भाग ले सकेंगे। चित्रकला प्रतियोगिता 24 सितम्बर को सुबह 11 बजे होगी। कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के लिए शीर्षक गंाधी जी के प्रतीक चिन्ह और वरिष्ठ वग कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के लिए विषय गंाधीजी का चित्र रखा गया है। प्रतियोगिता माणिक्य लाल वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय में होगी। निबन्ध प्रतियोगिता 25 सितम्बर को सुबह 10 बजे होगी। कनिष्ठ वर्ग के लिए विषय लाल बहादुर शास्त्री और वरिष्ठ वर्ग के लिए विषय ववर्तमान राजनीति में गांधीजी की प्रासंगिकता रखा गया है। प्रतियोगिता गांधी बाल मन्दिर उच्च प्राथमिक विद्यालय सुथार पाडा में रखी गई है। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता 25 सितम्बर को सुबह 11 बजे होगी। कनिष्ठ वर्ग के लिए विषय गांधीजी के सिद्धान्त और वरिष्ठ वर्ग के लिए विषय विश्वशांति दूत -महात्मा गांधी रखा गया है। भाषण की समयावधि-06 मिनट निर्धारित की गई है। इसी तरह 26 को 11 बजे कनिष्ठ वरिठ वर्ग के लिए देश्भक्ति गीत प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता गाँधी बाल मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय,गाँधी कॉलोनी में होगी।
बकाया पेंशन प्रकरण के निस्तारण के लिए समीक्षा बैठक 26 को
जैसलमेर. जिले में राज्य सेवा से सेवानिवृत कर्मचारियों के बकाया पेंशन प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति एवं आगामी कार्य योजना की मॉनेटरिंग के लिए जिला कलक्टर ओम कसेरा की अध्यक्षता में बकाया पेंशन प्रकरण की समीक्षा बैठक 26 सितम्बर को दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में रखी गई है। यह जानकारी कोषाधिकार सुशील भाटिया ने दी।