जैसलमेर

Jaisalmer News: पोकरण में बेखौफ बदमाशों का तांडव, होटल पर हमला कर लूट का प्रयास, CCTV में कैद हुई वारदात

जैसलमेर जिले के पोकरण में जोधपुर रोड स्थित होटल पर सोमवार देर रात दो वाहनों में आए बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की। धारदार हथियारों से हमला, लूट का प्रयास और स्टॉफ से मारपीट की कोशिश सीसीटीवी में कैद हुई है।

less than 1 minute read
Jul 29, 2025
होटल पर हमला कर लूट का प्रयास (फोटो- पत्रिका)

जैसलमेर: पोकरण शहर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ बदमाशों ने सोमवार देर रात एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जोधपुर सड़क मार्ग पर स्थित एक होटल पर दो वाहनों में सवार होकर आए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया।


बता दें कि बदमाशों के हाथों में सरिए और धारदार हथियार थे। उन्होंने होटल के बाहर लगे कांच, साइनबोर्ड और अंदर रखे सामान को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। इस दौरान बदमाशों ने होटल में लूट की भी कोशिश की और स्टॉफ के साथ मारपीट का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें

जयपुर शहर में 4 दिन में 3 लोगों पर चाकू से हमला, 2 लोगों की मौत, खुलेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे बदमाश


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना


होटल कर्मचारियों की सूझबूझ और तत्काल भागने से कोई बड़ा हादसा टल गया। पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें बदमाशों की करतूतें साफ नजर आ रही हैं।


क्षेत्र में दहशत का माहौल


घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। होटल संचालक और व्यापारी वर्ग पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़ितों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


इस तरह की घटनाओं से पोकरण के व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस गश्त मजबूत नहीं की गई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: पति ने दांतली से कर दी पत्नी की हत्या, खुद ही अस्पताल लेकर पहुंचा, पुलिस पहुंची तो हुआ खुलासा

Published on:
29 Jul 2025 12:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर