स्वर्णनगरी में मौसम ने करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सर्दी की आहट महसूस होने लगी है।
स्वर्णनगरी में मौसम ने करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सर्दी की आहट महसूस होने लगी है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम को हल्का कोहरा छाने लगा है, जबकि दिन के दौरान धूप अभी भी तेज़ बनी हुई है। मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों के दिनचर्या पर भी दिखने लगा है। अब लोग सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने लगे हैं और खान-पान में भी गर्माहट भरे व्यंजन शामिल कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से जैसलमेर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है।